फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Brutal murder of young man in family dispute in Chitrakoot, multiple stabs on neck and head with sharp weapon

Chitrakoot: पारिवारिक विवाद में युवक की निर्मम हत्या, गर्दन व सिर पर धारदार हथियार से कई वार, जांच शुरू

Tue, 02 May 2023 02:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 02 May 2023 02:15 PM IST
सार

Chitrakoot Crime: बरगढ़ थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना में पारिवारिक विवाद सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Brutal murder of young man in family dispute in Chitrakoot, multiple stabs on neck and head with sharp weapon
घटना के बाद रोते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले के बरगढ़ थाना क्षेत्र में युवक की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक की टीम ने भी जाकर जांच पड़ताल की है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात्रि हरदी खुर्द कड़ैहा पुरवा निवासी राम कैलाश (36) पुत्र लुल्ला प्रसाद कोल की धारदार हथियार से पारिवारिक लोगों ने हत्या कर दी। बताया गया है कि राम कलेश के घर के सामने जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन गई हुई थी।
विज्ञापन

पाइप के ऊपर पत्थर की खाई बनी हुई थी। दो सप्ताह पहले पीडब्ल्यूडी ने सड़क निर्माण कराते समय पत्थर की खाई को हटा दिया था और राम कलेश ने वहां से कनेक्शन ले लिया था। इसके चलते सामने पारिवारिक समरजीत पुत्र रामजतन, उसका बेटा धर्मराज और पत्नी सरोज देवी ने इसका विरोध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

धारदार हथियार से गर्दन और सिर पर किए वार
इसके चलते राम कैलाश व समरजीत के बीच जमकर गाली गलौज हुई थी। इसके बाद समरजीत और धर्मराज ने राम कैलाश को घसीट कर घर से बाहर कर दिया। इसके बाद अपने घर के पास धारदार हथियार से उसके गर्दन और सिर पर कई वार कर हत्या कर दी।

डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक ने की जांच
इसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद धर्मराज, सरोज व अन्य लोग थाने पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे सीओ मऊ थानाध्यक्ष बरगढ़ वह डॉग स्क्वॉयड की टीम ने जाकर जांच पड़ताल की। उधर पुलिस ने मामला हत्या का दर्ज कर लिया है, जबकि समरजीत अभी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed