फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   brutal murder of woman in kanpur dehat

विवाहिता का सिर कुचलकर हत्या, बिलख कर बोला पिता- 'मारते नहीं चाहते तो और रुपया ले लेते'

Fri, 28 Sep 2018 12:06 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 28 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
brutal murder of woman in kanpur dehat
मृतका की फाइल फोटो, जानकारी करते सीओ - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर देहात में मूसानगर थाना क्षेत्र के अनंतरामपुर्वा में एक विवाहिता का सिर कुचल कर हत्या कर दी गई। विवाहिता का खून से सना शव चरपाई के पास मिला। ग्रामीणों को जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। ससुराली जन घर से फरार हो गए। मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर पति व चार अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। सीओ ने महेंद्रपाल सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष को वारदात का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


 घाटमपुर थाना क्षेत्र के मढ़ेपुर निवासी मुक्ताप्रसाद ने बताया कि अपनी पुत्री खुशबू (25) की शादी जून 2012 में मूसानगर थाना क्षेत्र के अनंतरामपुर्वा गांव निवासी बाबूसिंह यादव के पुत्र दीपक उर्फ दीपू से की थी। शादी में सामर्थ्य अनुसार दानदहेज भी दिया था। शादी के के बाद से अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन आए दिन प्रताड़ित करने लगे। बताया कि पुत्री के कहने पर दामाद को लोडर खरीद कर दिया था। जिससे वह गांव से दूध लेकर एक डेयरी में सप्लाई करता था। पति दीपक शराब का लती था, जिससे घर में आए दिन झगड़ा होता था। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की रात पति-पत्नी व बच्चे घर के पिछवाड़े खुली जगह में सो गए। गुरुवार  सुबह देखा गया कि खुशबू का खून से लथपथ शव पड़ा था। घर से ससुराली जन दोनों बच्चे समेत फरार थे। 
विज्ञापन


 

बेड के नीचे शराब की खाली बोतलें व नमकीन के पैकेट पड़े मिले

brutal murder of woman in kanpur dehat
जानकारी करते सीओ - फोटो : अमर उजाला
मृतका के सिर पर भारी व नुकीली चीज से वार किया गया है। हालांकि, पड़ोसियों ने चीख पुकार की आवाज तक नहीं सुनी। मौके पर पुलिस ने जांच पड़ताल की। घर में बेड के नीचे शराब की खाली बोतलें व नमकीन के पैकेट पड़े मिले। विवाहिता के पिता ने बताया कि कुछ दिन पहले देवर ने पुत्री के साथ मारपीट की थी। सूचना स्थानीय थाने को दी गई थी। विवाहिता की मौत से गांव में मातम छा गया। सीओ महेंद्रपाल सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। वहीं थानाध्यक्ष सुनीलकुमार जोशी जांच कर वारदात का जल्द खुलाया किए जाने के निर्देश दिए। 


मृतका के परिजनों का रो-रो के बुरा हाल था। पिता मुक्ता प्रसाद बिलख बिलख कर कह रहे थे कि हाय पुत्री को मार डाला, पुत्री को मारते नहीं चाहे तो और रुपया ले लेते। बताया कि उनके केवल दो पुत्रियां है। दामाद की नजर मायके की खेती पर थी। वह पुत्री को आए दिन प्रताड़ित करता था। जिसके चलते पति दीपक ने परिवारीजनों के साथ मिलकर बेरहमी से मार डाला। मृतका की पुत्री परी (3) व पुत्र अर्पित (5) को अपने साथ लेके चला गया। लड़की की बुआ प्रेमलता रो रोकर बेसुध होकर बताती कि उनकी भतीजी अक्सर उनसे मारपीट की बात उनसे बताती थी। हत्या के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed