फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Brutal murder of innocent sisters, The crime was committed in 15 minutes, cut with a shovel

मासूम बहनों की नृशंस हत्या: 15 मिनट में दे दिया वारदात को अंजाम, फांवड़े से काटा...घर में टिनशेड से बरामद

Mon, 09 Oct 2023 06:13 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 09 Oct 2023 06:13 AM IST
सार

Etawah Crime: मासूम बहनों की हत्या फांवड़ा से गर्दन काटकर की गई है। पुलिस की जांच पड़ताल में घर के आंगन में ही पड़े टिनशेड से एक फांवड़ा बरामद हुआ है। हालांकि वारदात को अंजाम देने वाले ने फांवड़े को पूरा साफ करके रख दिया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर फांवड़े को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
Brutal murder of innocent sisters, The crime was committed in 15 minutes, cut with a shovel
etawah murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में जसवंतनगर के गांव बहादुरपुर गांव में मासूम बहनों की सरेशाम घर में घुसकर हत्या की वारदात को सिर्फ 15 मिनट में घटना को अंजाम दे दिया गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रात तक ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर एकत्रित थी। जयवीर पाल के घर के सभी लोग काम पर गए थे।

विज्ञापन

बड़ी बेटी अंजली और तीन छोटे बच्चे घर पर ही थे। जयवीर के अनुसार, शाम करीब पौने छह बजे बड़ी बेटी दोनों बच्चियों और बाहर खेलते बेटे को छोड़कर घर के पास स्थित खेत पर चारा लेने के लिए निकली थी। करीब 15 मिनट बाद ही सनोज और नंदकिशोर के साथ ही बेटी अंजली भी घर पर आ गई।
विज्ञापन

छोटी बहनों की आवाज न सुनकर वह कमरे में देखने गई तो दोनों बहनें मृत अवस्था में पड़ी थीं। यानी कि 15 मिनट में वारदात को अंजाम दे दिया गया। घटना को सुनकर गांव के साथ ही नसीरपुर, बहादुरपुर, अंडावली और कोकावली गांव के करीब डेढ़ हजार लोग एकत्रित हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कुछ राहत की सांस ली
सूचना पर प्रभारी एसएसपी सत्यपाल सिंह, एसपी सिटी कपिल देव सिंह, सीओ जसवंतनगर कई थानों का फोर्स लेकर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों और आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ की। पुलिस की सक्रियता को देखकर आसपास के गांवों से आए लोग देर रात घरों की ओर लौटने पर भीड़ कुछ कम हुई। तब पुलिस ने कुछ राहत की सांस ली।

घर से रखा दूर, भाई-बहनों से की गहनता से पूछताछ
घटना के बाद पहुंची पुलिस ने लोगों को घर के बाहर ही रोका। किसी को भी घर में प्रवेश नहीं दिया गया। प्रभारी एसएसपी सत्यपाल सिंह और एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने अकेले में बुलाकर भाई-बहनों और माता पिता से अलग-अलग बातचीत की है। पुलिस कई पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।

घर में घुसकर धारदार हथियार से काटा गला
प्रथम दृष्टया इस घटना में कोई करीबी शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं पुलिस तंत्र विद्या के लिए बलि देने के एंगल से भी जांच पड़ताल कर रही है। बता दें कि बहादुरपुर गांव में रविवार शाम दो मासूम बहनों की घर में घुसकर धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई।

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं
सूचना पर गांव समेत आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। एसपी सिटी, सीओ, थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। बलरई थाना क्षेत्र के गांव निवासी पशुपालक जयवीर के तीन पुत्रियां और चार पुत्र हैं। बड़ा बेटा अनुज (19) मुंबई में रहकर एक फैक्टरी में काम करता है।

खेतों पर घास काटने गए थे पति-पत्नी
बाकी जयवीर, उनकी पत्नी सुशीला देवी, तीन पुत्र सनोज (14), नंदकिशोर (12), कन्हैया (6) और बेटियां अंजली (18), सुरभि (7), रोशनी (6) गांव में रहते हैं। रविवार दोपहर में सनोज और नंदकिशोर बकरियों को चराने जंगल की ओर चले गए थे। पति-पत्नी खेतों पर घास काटने गए थे।

बकरियां चराकर खेत पर लौट आए
बड़ी बेटी अंजली और तीनों छोटे बच्चे कन्हैया, रोशनी और सुरभि घर पर ही थीं। शाम करीब पौने छह बजे अंजली कन्हैया को घर के बाहर गांव के बच्चों के साथ खेलता और दोनों छोटी बहनों को घर पर ही छोड़कर पास में ही स्थित खेत से चारे के गट्ठर लेने चली गई। इस बीच सनोज और नंदकिशोर भी बकरियां चराकर खेत पर लौट आए।

अलग-अलग कमरों में खून से लथपथ पड़ी थीं
वहां से तीनों साथ में ही घर आए, तो दोनों भाई हाथ मुंह धोने चले गए। वहीं अंजली छोटी बहनों को आवाज देकर ढूंढने लगी। आंगन में नहीं दिखने पर कमरे में गई, तो दोनों बहनें अलग-अलग कमरों में खून से लथपथ पड़ी थीं। यह देखकर उसकी चीख निकल गई। सूचना पर परिजनों समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए।

आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बच्चियों की हत्या की गई है। घटनास्थल से पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जघन्य अपराध करने वालों को जल्द गिरफ्तार करके कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

फांवड़े से की हत्या, घर में टिनशेड से बरामद
मासूम बहनों की हत्या फांवड़ा से गर्दन काटकर की गई है। पुलिस की जांच पड़ताल में घर के आंगन में ही पड़े टिनशेड से एक फांवड़ा बरामद हुआ है। हालांकि वारदात को अंजाम देने वाले ने फांवड़े को पूरा साफ करके रख दिया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर फांवड़े को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed