फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   brutal murder of a man in etawah

गला रेतकर ग्रामीण की हत्या, बीवी-बच्चों को छोड़कर रहता था एक महिला के साथ

Wed, 27 Feb 2019 09:11 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 27 Feb 2019 09:11 PM IST
विज्ञापन
brutal murder of a man in etawah
घटना के बाद लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
यूपी के इटावा जिले में जसवंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खेड़ा बुजुर्ग में ग्रामीण की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव तीन दिन से पूर्व प्रधान के मकान में एक कमरे में पड़ा था। बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। ग्रामीण को हत्या के प्रयास के मामले मामले में 10 वर्ष की सजा हुई थी, वह हाईकोर्ट से जमानत पर था। पुलिस अवैध संबंध में हत्या किए जाने का शक जता रही है। 
विज्ञापन


खेड़ा बुजुर्ग गांव में रहने वाला निराकार (45) पुत्र राधाकिशन दुबे छह साल से पूर्व प्रधान ठाकुर चंद्र के घर में अकेले रहकर खेती-बाड़ी की देखभाल करता था। 24 फरवरी को उसे गांव में आखिर बार देखा गया था। बुधवार को पड़ोसी रामबाबू जाटव जब छत पर गया। इस दौरान उसे किसी शव के सड़ने जैसी बदबू (दुर्गंध) का अहसास हुआ। उसने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। बाद में इसकी सूचना थाना पुलिस को मिली।
विज्ञापन

गांव में एक महिला के साथ रहता था

प्रभारी थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह तालान घटनास्थल पर पहुंचे। छत के जरिये नीचे उतरकर देखा तो निराकार दुबे का शव रजाई से ढका हुआ था। उसकी गर्दन कटी हुई तथा सिर पर भी चोट के निशान थे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटाए। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि निराकार दुबे लड़ाकू किस्म का था। गांव में एक महिला के साथ रहता था। इन बातों के चलते उसकी पत्नी तथा उसके बच्चे आगरा में मकान बनाकर अलग रहते हैं। 


निराकार के पुत्र हर्ष ने बताया कि 22 फरवरी को उनकी फोन से बात हुई थी। इसमें उसने राजीखुशी होने की बात कही थी। उसका अपना घर छोड़कर महिला के साथ रहना उसके रिश्तेदारों को रास नहीं आ रहा था। आशंका है कि उन्हीं लोगों ने निराकार दुबे को मारने की योजना बनाई हो। निराकार शराब का भी आदी था। घटनास्थल पर चार पाउच देशी शराब भी मिली है। उसने बताया कि हत्या के प्रयास के मामले में कोर्ट ने निराकार को दस साल की सजा सुनाई थी। होईकोर्ट से उसे जमानत मिली थी। क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर उत्तम चन्द्र ने बताया कि मामला अवैध संबंध का लग रहा है। इसकी जांच की जा रही है। निराकार की गलत आदतों के कारण परिवार उससे अलग आगरा में रहते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed