फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BRP will make the women of the group skilled for self-employment

Kanpur News: समूह की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए निपुण बनाएंगी बीआरपी

Fri, 31 Oct 2025 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 31 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
BRP will make the women of the group skilled for self-employment
कानपुर देहात। ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (बीआरपी) स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित कर कारोबार के लिए निपुण बनाएंगी। साक्षात्कार में चयनित 60 बीआरपी को ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी दी गई है। जिले के 10 ब्लॉक के लिए छह-छह बीआरपी का चयन किया गया है।
विज्ञापन

जिले में 10 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह का संचालन हो रहा है। इनसे जुड़ी महिलाओं को कारोबार के क्षेत्र का प्रशिक्षण देने के लिए जल्द ही मुख्यालय से कार्यक्रम जारी किया जाएगा। महिलाओं को प्रशिक्षित किए जाने के लिए जिले को लक्ष्य भी दिया जाएगा। जिसके आधार प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। प्रशिक्षण पाने वाली महिलाओं को इनके ज्ञान और कौशल को विकसित कर आत्मनिर्भर बनाए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

समूह से जुड़ी हजारों महिलाएं अलग-अलग रोजगार भी कर रही हैं। हालांकि कुछ महिलाएं अभी कारोबार से नहीं जुड़ सकी हैं। वहीं, बेरोजगार महिलाओं में स्वरोजगार शुरू करने का जज्बा भी है, लेकिन सही जानकारी न होने के कारण कारोबार शुरू नहीं कर पा रही हैं। स्वरोजगार की राह आसान करने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार आजीविका मिशन अब बीआरपी के माध्यम से महिलाओं को प्रशिक्षित कराएगा। समूह की महिलाओं को दुग्ध उत्पादन, ब्यूटी पार्लर, जैविक खेती व अन्न उत्पादन सहित अन्य रोजगार करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाना हैं। साथ ही महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। वहीं बीआरपी को प्रति व्याख्यान पर 750 रुपये मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......................
वर्जन.............
जिले के दस ब्लॉक के लिए 60 बीआरपी के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। मुख्यालय से कार्यक्रम जारी होते ही समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इससे महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने में सहायता मिलेगी और वह आत्मनिर्भर बन सकेंगी। - गंगाराम, उपायुक्त, एनआरएलएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed