फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   brother murdered for the property

ज़मीन की हवस ने बना दिया अंधा, रिश्ता भूल कर दिया फिर ये घिनौना अपराध

Sun, 27 Aug 2017 09:52 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 27 Aug 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
brother murdered for the property
डेमो
कहते है पैसे और ज़मीन की हवस इंसान को इस कदर अंधा बना देती है कि वह हर रिश्ते को भूल जाता है। और ऐसे में अपराध जन्म लेता है। ऐसा ही एक मामला कानपुर में सामने आया है। जहां लालच के चलते एक घ‌िनौने अपराध को अंजाम द‌िया गया... 
विज्ञापन

 

brother murdered for the property
डेमो
यहां कानपुर के बिल्हौर इलाके में एक बहन ने अपने ही भाई की ज़मीन हथियाने के लिए अपने भाई की सुपारी देकर शातिराना तरीके से उसकी हत्या करा दी। लेकिन पुलिस की जांच में मृतक के मोबाइल ने पुलिस को हत्यारों तक पहुंचा दिया । पुलिस ने इस हत्या में दो महिलाओ सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

brother murdered for the property
डेमो
कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के मकनपुर में बीती 25 अगस्त को अनिल कुमार उर्फ पप्पु की हत्या कर शव को एक प्राइमरी स्कूल में डाल दिया गया था जिसकी शिनाख्त दो दिन बाद हुई थी । मृतक का मोबाइल उसकी बहन के ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली लड़की के पास से बरामद हुआ।
 
विज्ञापन

brother murdered for the property
डेमो

बाद में पुलिस जांच में पता चला कि मृतक अनिल ने अपनी पुश्तैनी ज़मीन का 2 बीघा हिस्सा सुरेश आस्थान नामक युवक को बेचने का एग्रीमेंट कर दिया है जिसके चलते बहन ने पैतृक ज़मीन को बचाने के लिए अनिल की हत्या करने का मन बना लिया और अपने ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली पूजा के मंगेतर सुशील कटियार को हत्या करने के लिए पचास हज़ार रुपये दे दिए।

 

brother murdered for the property
डेमो
पूजा ने अनिल को ब्यूटी पार्लर पर बुलाकर सुशील के साथ शराब पिलाई फिर उसको दस किलोमीटर दूर लेजाकर सर कुचल कर हत्या कर दी। पुलिस ने बहन शशि कटियार ,पूजा , हत्यारा सुशील कटियार , राकेश यादव और गुड्डू कटियार को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने इनके कब्ज़े से हत्या में इस्तेमाल होने वाली मोटर साइकिल, सुपारी का बचा हुआ 16 हज़ार कैश और मृतक का मोबाइल बरामद कर लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed