फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Brother-in-law of BJP Mahila Morcha Mandal vice-president committed suicide by hanging himself

Kanpur: भाजपा पदाधिकारी के देवर ने वीडियो बनाकर फंदे से लटककर दी जान, एक महिला पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

Mon, 03 Mar 2025 08:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 03 Mar 2025 08:26 PM IST
सार

Kanpur News: बजरिया थानाक्षेत्र के ब्रह्मनगर में बीजेपी महिला मोर्चा की मंडल उपाध्यक्ष के देवर ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय पत्नी बर्रा स्थित मायके में थी।

विज्ञापन
Brother-in-law of BJP Mahila Morcha Mandal vice-president committed suicide by hanging himself
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पापा मैंने सबको परेशान किया है। खासकर आपको, अपने भाई, पत्नी पूजा और भाभी को। जो मैं करने जा रहा हूं, उसमें किसी का कोई रोल नहीं है, न कोई इसका जिम्मेदार है। बस एक निवेदन है आपसे, पापा पूजा और मेरे बच्चे को आप संभाल लीजिएगा। यह बात एक वीडियो में रिकॉर्ड कर ससुर को व्हाॅट्सएप पर भेजने के बाद भाजपा की एक पदाधिकारी के देवर ने फंदे से लटककर जान दे दी। परिजन जब तक घर पहुंचे तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर छानबीन की। फिर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन




बजरिया थानाक्षेत्र के ब्रह्मनगर निवासी विशाल (32) एक टेलीकॉम कंपनी में काम करता था। परिवार में बड़ा भाई विकास, भाभी गीता उनका छोटा बेटा सार्थक हैं। कुछ समय पहले विशाल की शादी बर्रा कर्रही निवासी पूजा से हुई थी। भाजपा महिला मोर्चा की कौशलपुरी मंडल की उपाध्यक्ष गीता ने बताया कि देवर विशाल पूजा को लेकर रविवार दोपहर ससुराल गया था। वहां उसे छोड़ने के बाद वह ब्रह्मनगरनगर वाले घर गया।
विज्ञापन

सोमवार को वह बेटे को दोपहर तीन बजे स्कूल लेने गईं थीं। तभी विशाल के ससुर का फोन आया कि विशाल ने उनके व्हॉट्सएप पर सुसाइड करने की बात कहते हुए एक वीडियो भेजा है। वीडियो देखा तो वह ब्रह्मनगर पहुंच गई। यहां काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके बाद इलाकाई लोग इकट्ठा हुए और दरवाजा तोड़ने का काफी प्रयास किया। फिर उसी कमरे के बगल में उनके कार्यालय के दूसरे दरवाजे से अंदर घुसे तो विशाल का शव पंखे के कुंडे में साड़ी के फंदे से लटक रहा था। बजरिया इंस्पेक्टर अरविंद कुमार शर्मा के अनुसार परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

रुपये के लेनदेन पर परेशान करने का लगाया आरोप
गीता ने एक महिला पर रुपए के लेनदेन को लेकर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वहीं परिवार के लोगों का कहना था कि विशाल पर बहुत कर्ज था। उसे घरवालों और ससुरालीजन ने जेवर तक बेचकर खत्म कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed