फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Brother-in-law has captured the ancestral land, has put tractor on the way, five cases reached police station

Kanpur: देवर ने किया पैतृक जमीन पर कब्जा, रास्ते में लगा दिया है टट्टर, डीएम ने दिया निस्तारण का आदेश

Sun, 28 Jul 2024 03:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 28 Jul 2024 03:38 PM IST
सार

Kanpur News: बर्रा थाने में पत्नी पत्नी, मां-बेटे और पिता पुत्र के बीच के पारिवारिक विवाद के मामले आए। यहां डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार व एडीएम राजेश कुमार ने मामलों की सुनवाई की। यहां दंपती के बीच विवाद को लेकर तीन घंटे तक पंचायत चली।

विज्ञापन
Brother-in-law has captured the ancestral land, has put tractor on the way, five cases reached police station
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने नौबस्ता और सेन पश्चिम पारा में शिकायतें सुनीं। नौबस्ता में पांच और सेन पश्चिम पारा थाने में चार मामले पहुंचे। उन्होंने सभी मामले गुणवत्ता पूर्ण निस्तारित करने के निर्देश दिए। नौबस्ता निवासी सुनीता ने 200 गज के पैतृक मकान पर देवर के कब्जा करने की शिकायत की। इसके बाद सूरज मिश्रा ने शिकायत की कि उनके घर के सामने टट्टर डालकर मार्ग बंद करने कर दिया गया।

विज्ञापन

इसी तरह लालपुर हंसपुर नौबस्ता निवासी दयाराम कुशवाहा ने मकान पर कब्जा करने की शिकायत की। डीएम ने जांच कर समस्याएं निस्तारित करने के निर्देश दिए। थाना समाधान दिवस रजिस्टर में ज्यादातर मामलों में चालान की कार्रवाई होने पर उन्होंने इंस्पेक्टर से दोनों पक्षों को बुलाकर समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तीन घंटे पंचायत के बाद खत्म हुआ पति-पत्नी का विवाद
बर्रा थाने में पत्नी पत्नी, मां-बेटे और पिता पुत्र के बीच के पारिवारिक विवाद के मामले आए। यहां डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार व एडीएम राजेश कुमार ने मामलों की सुनवाई की। यहां दंपती के बीच विवाद को लेकर तीन घंटे तक पंचायत चली।

विज्ञापन
विज्ञापन

जूही में एक और बाबूपुरवा में कोई फरियादी नहीं पहुंचा
 इसके बाद आपसी सहमति से मामला सुलट गया। वहीं, गोविंदनगर थाने में एसीपी अमरनाथ ने लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां पड़ोसियों के विवाद की दो शिकायतें आईं। किदवईनगर में दंपती के बीच विवाद का मामला आया। गुजैनी और हनुमंत विहार थाने में जमीन से जुड़ा एक-एक मामला आया। जिनमें जांच के निर्देश दिए गए हैं। जूही में एक और बाबूपुरवा में कोई फरियादी नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed