फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Brother-in-law got young man killed by his friend in a dispute of five lakhs in kanpur

दस हजार में बिक गई यारी: जीजा ने दी सुपारी...'शराब पीकर करता था बेइज्जत, इसलिए उसके दोस्त से ही मरवा दिया'

Sat, 19 Aug 2023 10:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 19 Aug 2023 10:33 AM IST
सार

कानपुर के गुजैनी थाना इलाके के रहने वाले पेंटर की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पांच लाख के विवाद में जीजा ने साले की हत्या उसके दोस्त से ही कराई थी। बुधवार को मर्दनपुर के खेत में पेंटर का शव मिला था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Brother-in-law got young man killed by his friend in a dispute of five lakhs in kanpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र निवासी पेंटर की हत्या का खुलासा हो गया है। उसके जीजा ने ही पांच लाख रुपये के विवाद में सुपारी देकर हत्या कराई थी। यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि पेंटर के दोस्त ने ही 10 हजार रुपये में की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से शाहजहांपुर निवासी साहिल उर्फ अनिल (26) गुजैनी में एक घर में मां सरस्वती देवी, बहन मोहिनी, जीजा बब्बन, पत्नी और नौ महीने की बेटी के साथ रहता था। साहिल व उसके जीजा बब्बन दोनों ही साथ में पोताई का काम करते थे। मंगलवार की सुबह साहिल गदर-2 फिल्म देखने की बात बोलकर निकला था। 
विज्ञापन


दूसरे दिन सुबह उसका शव मर्दनपुर में एक खेत में पड़ा मिला था। पुलिस ने मृतक के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई तो पता चला कि वारदात वाले दिन उसने कई बार अपने दोस्त गुजैनी वरुण विहार निवासी शिव सिंह से की थी। मूलरूप से रसूलाबाद का रहने वाला शिव सिंह भी साहिल के साथ पोताई का काम करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उसे उठाकर पूछताछ की तो पता चला कि साहिल के जीजा बब्बन ने ही हत्या करवाई है। बताया कि घटना के दिन साहिल अपनी बाइक से सारा दिन उसके साथ घूमता रहा। पिक्चर देखी। इसके बाद शराब पी। इसके बाद सुनसान जगह पर ले जाकर ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी।

शराब पीकर करता था बेइज्जत, इसलिए मरवा दिया
बब्बन ने बताया कि करीब तीन साल पहले स्व. ससुर रविशंकर के नाम की गुजैनी स्थित कॉलोनी पांच लाख रुपये में बेची थी। साहिल इस रुपयों में अपना हिस्सा मांग रहा था। रुपये न देने पर साहिल अक्सर शराब पीकर गालीगलौज करता था। समाज में बेइज्जत करता था, इसलिए उसे मरवा दिया।
 

रमईपुर में हत्या, मर्दनपुर में शव फेंका
पुलिस की पूछताछ में शिव सिंह ने बताया कि वह साहिल को शराब पीने के बहाने रमईपुर में एक फार्म हाउस के पास ले गया। यहीं पर ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद बब्बन को फोन पर इसकी जानकारी दी। बब्बन ईको मैजिक गाड़ी से मौके आया। इसके बाद शव को गाड़ी में डालकर मर्दनपुर के पास खेत में फेंक दिया।

500 रुपये दिए, इसलिए रख ली थी बाइक
शिव सिंह ने बताया कि बब्बन ने हत्या के बाद 10 हजार रुपये देने की बात कही थी। काम होने के बाद उसने सिर्फ 500 रुपये थमा दिए। इस पर उसने साहिल की बाइक अपने पास रख ली थी।

पुलिस ने साहिल की बाइक, ईको मैजिक गाड़ी व खून से सनी चार ईंट भी बरामद की हैं। सर्विलांस टीम को वारदात की रात मृतक और दोनों हत्यारोपियों की लोकेशन एक साथ मिली, जिससे पुलिस को हत्या का खुलासा करने में बड़ी मदद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed