फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Brother beaten to death in property dispute, accused absconded after threatening sister, waiting for PM report

Kanpur Murder: संपत्ति विवाद में भाई की पीट-पीटकर हत्या,  बहन काे धमकाकर आरोपी हुआ फरार, PM रिपोर्ट का इंतजार

Tue, 11 Jul 2023 03:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 11 Jul 2023 03:14 PM IST
सार

Kanpur News: थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Brother beaten to death in property dispute, accused absconded after threatening sister, waiting for PM report
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में चकेरी सफीपुर प्रथम में संपति के विवाद में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामले में बहन ने अपने भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। सफीपुर प्रथम निवासी सुनील निषाद (35) ट्रक चालक थे। बहन सुमन निषाद के अनुसार उनका बड़ा भाई कुंदन गंगापार उन्नाव में परिवार के साथ रहता है।

विज्ञापन

बहन सुमन भी वहीं पड़ोस में किराये के मकान में रहती है। मृतक सुनील अपने पैतृक मकान में अकेले रहता था। सुमन के अनुसार कुंदन पैतृक मकान को हड़पने के प्रयास में कई बार विवाद भी कर चुका है। इतना ही नहीं मकान को लेकर कुछ माह पहले कुंदन छोटे भाई सुनील पर फायरिंग भी की थी। लेकिन पुलिस ने मामले को रफा दफा कर दिया था।
विज्ञापन

सोमवार की शाम को आरोपी कुंदन फिर से घर पर आया और लात, घुसों और लाठी डंडे से उसे बुरी तरह से मारा पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर जब सुमन घर पहुंची। तो आरोपी कुंदन धमकाते हुए वहां से भाग निकला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत का कारण स्पष्ट
मौके पर पहुंची पुलिस घायल सुनील को कांशीराम अस्पताल लेकर पहुंची। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed