{"_id":"65299238d01f2e37b40ed904","slug":"brother-and-sisters-condition-deteriorated-due-to-drinking-milk-of-lizard-admitted-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-4067-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: छिपकली पड़ा दूध पीने से भाई बहन की बिगड़ी हालत, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: छिपकली पड़ा दूध पीने से भाई बहन की बिगड़ी हालत, भर्ती
Sat, 14 Oct 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
राजपुर। कस्बे के पुराने डाकघर वाली गली में रहने वाले जितेंद्र के बेटे व बेटी की छिपकली पड़ा दूध पीने से हालत बिगड़ गई। उल्टी और चक्कर आने पर परिजन दोनों को लेकर राजपुर अस्पताल पहुंचे। यहां इलाज के लिए डॉक्टर उन्हें भर्ती किया है।
राजपुर कस्बे के पुरानी डाकघर गली निवासी जितेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार रात पत्नी आशा देवी गैस चूल्हे पर दूध गर्म कर रही थी। वह भगौने पर ढक्कन रखना भूल गई। रात में सोने से पहले पत्नी ने बेटी गौरी (8) व बेटे सिद्धार्थ (6) को पीने के लिए दूध दिया। दूध पीने के बाद ही उनकी हालत बिगड़ने लगी। पत्नी जब दूध का भगौना देखा तो उसमें छिपकली पड़ी थी। उल्टी व चक्कर आने पर दोनों बच्चों को पीएचसी लेकर पहुंचे। अस्पताल में इलाज कर रहे डॉ. ध्रुव सिंह ने बताया कि छिपकली वाली दूध पीने से बच्चों की हालत बिगड़ने की जानकारी दी गई है। बच्चों का उपचार किया गया है, अब उनके स्वास्थ्य में सुधार है।