फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Brother and sister died in Chitrakoot accident, went to Jankikund for treatment, deceaseds wife is pregnant

Hamirpur: चित्रकूट हादसे में भाई-बहन की मौत, इलाज कराने गए थे जानकीकुंड, मृतक की पत्नी है गर्भवती

Tue, 02 Apr 2024 12:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 02 Apr 2024 12:35 PM IST
सार

Hamirpur News: चित्रकूट हादसे में भाई-बहन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ गया किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल चित्रकूट से प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Brother and sister died in Chitrakoot accident, went to Jankikund for treatment, deceaseds wife is pregnant
मृतक भाई-बहन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट में हुई सड़क दुर्घटना में मरने वाले भाई-बहन हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कस्बे से इलाज करने के लिए जानकीकुंड गए थे। भरुआसुमेरपुर कस्बे के पुराने स्टेट बैंक के पास गली में रहने वाले लक्ष्मी सोनी ने बताया कि उसका छोटा भाई धर्मेंद्र उर्फ तनिष्क सोनी मैथली शरण मार्ग पर रेडीमेड की दुकान चलाता था।

विज्ञापन

बहन निधि (19) का इलाज कराने के लिए भाई धर्मेंद्र (30) रात में चित्रकूट एक्सप्रेस से कर्बी गया था। इनके साथ तनिष्क की दुकान में काम करने वाला कस्बा निवासी सुमित साहू (15) पुत्र सुनील साहू भी गया था। कर्बी से जानकी कुंड जाने के लिए यह लोग ऑटो में सवार हो गए थे। तभी चित्रकूट में ट्रक ने टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

दुर्घटना में भाई-बहन दोनों की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे जिला अस्पताल चित्रकूट से प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। बताया कि पिछले वर्ष मई में तनिष्क की शादी हुई थी और उसकी पत्नी पूजा सोनी गर्भवती है। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। धर्मेंद्र भाजपा का नगर क्षेत्र का पूर्व शक्ति केंद्र संयोजक था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed