फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Broker creates a ruckus over Aadhaar request; accuses operator of demanding a bribe.

Kanpur News: आधार मांगने पर दलाल का हंगामा, ऑपरेटर पर घूस मांगने का आरोप

Thu, 16 Jul 2026 02:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Broker creates a ruckus over Aadhaar request; accuses operator of demanding a bribe.
कानपुर। परिवहन विभाग के सारथी भवन में बुधवार को एक कथित दलाल ने जमकर हंगामा किया। स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आए आवेदक से आधार कार्ड मांगे जाने पर दलाल ने सीधे कार्यालय में पहुंचकर ऑपरेटर को धमकाना शुरू कर दिया। कर्मचारियों से अभद्र भाषा का प्रयोग किया। भीड़ जुटाकर ऑपरेटर पर रुपये मांगने का आरोप भी लगाया। काफी देर तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के दौरान कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन



दोपहर करीब 1:30 बजे सारथी भवन के काउंटर नंबर-छह पर स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए बायोमीट्रिक और फोटो अपलोड की प्रक्रिया चल रही थी। इसमें लंबी लाइन लगी थी। तभी जूही हरी कॉलोनी निवासी आवेदक मो. फराज खान का फोटो लिया जाना था। प्रक्रिया के तहत ऑपरेटर अश्वनी पांडेय ने पहचान सत्यापन के लिए आधार कार्ड मांगा। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। आवेदक ने आधार दिखाने के बजाय किसी व्यक्ति को फोन मिला दिया।
विज्ञापन

फोन पर बातचीत में ऑपरेटर ने नियमों से समझौता करने से इन्कार कर दिया। इसके कुछ देर बाद दलाल स्वयं सारथी भवन पहुंच गया और काउंटर पर खड़े होकर हंगामा किया। काम कर रहे ऑपरेटरों ने बताया कि अमित नाम का व्यक्ति लंबे समय से एआरटीओ और संभागीय निरीक्षक कार्यालय के आसपास दलाली करता है। संभागीय निरीक्षक (आरआई) संतोष कुमार ने बताया मामला संज्ञान में आया है। बायोमीट्रिक फोटो से पहले आवेदक का आधार कार्ड देखना अनिवार्य होता है। न दिखाकर हंगामा करने वाले व्यक्ति की सीसीटीवी से पहचान कराकर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed