कानपुर विकास भवन में दलाल गिरफ्तार: आवास दिलाने पहुंचा था फर्जी डूडा, बैग में फर्जी मोहरे, डायरी और ये सामान
Kanpur Crime: विकास भवन में आवास दिलाने वाला फर्जी डूडा पकड़ा गया। मौके पर पहुंची नवाबगंज पुलिस में दलाल को गिरफ्तार कर लिया। उसके बैग में फर्जी पट्टे करने, आवास के नाम पर 7500 रुपये की राशिदें आदि सामान मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के विकास भवन में शुक्रवार को फर्जी आसरा आवास दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाला दलाल पकड़ा गया। कई लाभार्थियों को पैसे जमा कराने के नाम पर डूडा कार्यालय लेकर आया था। दलाल हाथ में कई फॉर्म लिए था। कर्मचारी को गड़बड़ी होने का शक हुआ, तो पकड़ लिया।
नवाबगंज पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे गिरफ्तार लिया। अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी है। आवास के नाम पर फर्जी तरीके से गरीबों को लूटने वाला दलाल योगेंद्र कुमार के बैग से फर्जी विभाग के अधिकारियों के नाम की तीन मोहरे मिलीं। साथ मे एक डायरी मिली है।
इसमें करीब 50 लोगों को आवास देने वालों के नाम पर करीब 2 से 2.50 लाख रुपये के नाम प्रति व्यक्ति का लेनदेन भी लिखा मिला। पंजाब नेशनल बैंक के पैसे जमा करने वालीं राशिदें मिलीं। जिलाधिकारी के फोन पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने उसे अपने कब्जे में लिया।
डूडा अधिकारी ने थाने में दी तहरीर
पुलिस ने उससे पूछताछ की, जिसमें दलाल ने 15 हजार रुपये प्रति आवास दिलाने की बात कही। इसमें उसके साथ राजेश गुप्ता नाम का व्यक्ति भी शामिल है, जो मौके से फरार हो गया था। डूडा अधिकारी तेजप्रताप ने दलाल के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने सख्त कार्रवाई करने की बात कही।
विभाग के कर्मचारी का लगाएं पता
दलाल के पकड़ने की जानकारी पर विधायक महेश त्रिवेदी पहुंचे थे। उन्होंने अधिकारी से जानकारी ली और पुलिस को निर्देश दिए कि इसकी गहनता से जांच की जाए। इससे पूरे गैंग के लोगों को पकड़ा जा सके। इसमें विभाग के कर्मचारी की भी भूमिका होगी, उसका जरूर पता लगाएं। उसके खिलाफ भी कार्रवाई हो।