{"_id":"2b2e66442439c10d5ba90c488b7e1528","slug":"briefing-meeting-dios-shiv-pujan-patel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नकल हुई तो नपेंगे केंद्र व्यवस्थापक ’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नकल हुई तो नपेंगे केंद्र व्यवस्थापक ’
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Thu, 12 Feb 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘केंद्र व्यवस्थापक नकलविहीन परीक्षा कराने पर फोकस करें। परीक्षा में एक हफ्ते का समय बचा है, तैयारियां पूर्ण कर लें। परीक्षा में किसी भी प्रकार की रुकावट और परेशानी के लिए केंद्र व्यवस्थापक ही जिम्मेदार होंगे।’
ये निर्देश हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के सुचारु रूप से संचालन के लिए डीआईओएस शिवपूजन पटेल ने दिया। इससे पूर्व परीक्षा की तैयारियों के संबंध में जुहारी देवी मारवाड़ी इंटर कॉलेज में सीडीओ शंभू कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई।
बैठक के दौरान चिकित्सा विभाग के डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने टीचर्स को परीक्षा के दौरान भी स्वाइन फ्लू के प्रति सचेत रहने की सलाह दी।
बैठक को संबोधित करते हुए डीआईओएस शिवपूजन पटेल ने कहा कि सभी प्रधानाचार्य और केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों के सापेक्ष पर्याप्त कक्षाओं, फर्नीचर, प्रकाश, पानी और छात्र-छात्राओं के लिए शौचालय की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
परीक्षा में परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। निशक्तजन परीक्षार्थियों को 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। कॉलेजों को प्रश्नपत्रों का वितरण गुरुवार से शुरू हो जाएगा।
प्रश्नपत्र स्टील की अलमारी में ही रखे जाएं और 24 घंटे चौकीदार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। परीक्षाओं के लिए 4690 कक्ष निरीक्षक लगाएं। परीक्षा के लिए छह उड़नदस्ते जनपद के लिए और चार मंडल के लिए बनाएं गए है। परीक्षा के लिए 20 सेक्टर और 10 जोनल मजिस्ट्रेट शामिल हुए है।
एक सेक्टर में 10-12 परीक्षा केंद्र शामिल होंगे। मालूम हो कि 19 फरवरी से शुरू हो रही हाईस्कूल और बोर्ड की परीक्षाओं के लिए 223 केंद्र बनाएं गए है। जिसमें 1,21752 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हाईस्कूल में 64078 स्टूडेंट्स तो इंटरमीडिएट 57674 स्टूडेंट्स शामिल होंगे।
हाईस्कूल में 33,809 बालक और 30,269 बालिकाएं शामिल होंगी तो इंटरमीडिएट में 29,093 बालक और 28,581 बालिकाएं है।