फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bridge will be built on chhuiya and supa nallah

छुइया व सूपा नाले पर बनेगा पुल

Mon, 26 Jul 2021 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
bridge will be built on chhuiya and supa nallah
कानपुर देहात। रसूलाबाद के समायूं गांव से निकले छुइया नाला व शिवली के नौबस्ता गांव के सूपा नाले पर पुल निर्माण की कवायद तेज कर दी गई है। विभाग के अफसरों ने मौके का निरीक्षण कर निर्माण शुरू करने की कवायद शुरू की है। पुल निर्माण में करीब 87.2 लाख रुपये खर्च आने का अनुमान है।
विज्ञापन

शिवली के नौबस्ता गांव के क्षतिग्रस्त पुल की समस्या को लेकर अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने विभाग के अफसरों को अवगत कराकर निर्माण की बात कही थी। इसी प्रकार रसूलाबाद के समायूं गांव से निकले छुइया नाला पर एक किसान ने लकड़ी व बांस बल्ली के सहारे एक पुल पांच साल पहले बनाया था। इस पर लोग जान जोखिम में डालकर निकलते हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य जनार्दन सिंह उर्फ ऋषि ने पुल निर्माण की मांग की थी। अब विभाग की ओर से दोनों पुल निर्माण की कवायद तेज कर दी गई है। शनिवार को सिंचाई खंड इटावा के अफसरों ने छुइया नाले का निरीक्षण किया। अफसरों का कहना है कि जल्द प्रोजेक्ट तैयार कर विभाग के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा। पुल निर्माण की कार्यवाही शुरू होने की जानकारी के बाद क्षेत्र के लोगों खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अफसरों की मानें तो दोनों पुल के लिए करीब 87.2 लाख का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जल्द प्रस्ताव विभाग को सौंपा जाएगा। छुइया नाले के निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता विष्णु कुमार अग्रवाल, अधिशाषी अभियंता रमेश चंद्र, सहायक अभियंता चंद्र कुमार सचान, अनुज तिवारी सहित जिला पंचायत सदस्य जनार्दन सिंह मौजूद रहे। (संवाद)
छुइया में 17.40 व सूपा में छह मीटर लंबा बनेगा पुल
विभाग के अफसरों ने बताया कि रसूलाबाद के समायूं गांव में छुइया नाले पर बनने वाला पुल 17.40 मीटर लंबा व करीब सात मीटर चौड़ा होगा। यह पुल तीन दर से बनाया जाएगा। तीन दर का मतलब एक साथ पुल पर पानी पहुंचने के बाद तीन हिस्सों में आगे जाएगा। वहीं शिवली के नौबस्ता में सूपा नाले पर बनने वाले पुल की लंबाई सात मीटर होगी। यह पुल भी करीब 6.40 मीटर चौड़ा होगा। यहां एक दर का पुल बनाया जाएगा।
समस्या का होगा समाधान
क्षतिग्रस्त सूपा नाला पुल से क्षेत्रीय लोगों को काफी दिक्कत थी। लोगों की समस्या को देखते हुए विभाग को पुल निर्माण के लिए पत्र लिखा गया था। पुल बनने से लोगों की समस्या का समाधान होगा। - देवेंद्र सिंह भोले, सांसद अकबरपुर
60 हजार आबादी को मिलेगी सहूलियत
बीस साल से लोग समस्या से ग्रसित थे। नाला पार करने के लिए पहले लंबा सफर तय करना पड़ता था। इसके बाद जान जोखिम में डालकर लकड़ी के पुल से निकलते थे। पुल निर्माण की मांग के बाद कार्रवाई शुरू हो गई है। इससे 60 हजार आबादी को लाभ मिलेगा। -जनार्दन सिंह उर्फ ऋषि सिंह, जिला पंचायत सदस्य
लोगों को आवागमन में होगी सहूलियत
नौबस्ता प्रधान भरत सिंह ने बताया कि काफी समय से सूपा नाला के क्षतिग्रस्त पुल के कारण गांव व आस-पास खाद नहीं आ पाती थी। इसके लिए गांव के लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती थी। अगर पुल निर्माण हो जाएगा तो लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। वहीं समायूं के कृष्ण कुमार ने बताया कि छुइया नाले पर पुल न होने से काफी लंबा चक्कर लगाना पड़ता था। अब विभाग की ओर से की जा रही कार्रवाई बीस से अधिक गांवों के लोगों को सहूलियत देगी।

छुइया व सूपा नाले के निरीक्षण के बाद प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। जल्द प्रस्ताव विभाग के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा। बजट मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। - चंद्र कुमार सचान, सहायक अभियंता सिंचाई खंड़ इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed