{"_id":"5d62a46d8ebc3e01816708a3","slug":"bridge-drowned-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सई नदी उफनाने से उमरसेड़ा पुल डूबा, जान खतरे में डाल हो रहा आवागमन, क्षतिग्रस्त होेने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सई नदी उफनाने से उमरसेड़ा पुल डूबा, जान खतरे में डाल हो रहा आवागमन, क्षतिग्रस्त होेने की आशंका
Sun, 25 Aug 2019 08:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 25 Aug 2019 08:41 PM IST
विज्ञापन
पुल पार करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई लगातार हो रही बारिश से सई नदी उफान पर है। नदी का पानी खेतों तक जा पहुंचा है। शनिवार रात उमरसेड़ा पुल भी डूब गया। राहगीर जान खतरे में डालकर पुल से गुजर रहे हैं। रविवार को पुल पार करते वक्त किसान डूबने लगा। किसी तरह आसपास मौजूद लोगों ने उसकी जान बचाई। लोगों ने बताया कि जर्जर पुल कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकता है।
विधायक ने जल्द नए पुल के निर्माण की बात कही है। बारिश और सहयोगी नदियों में पानी छोड़े जाने के बाद क्षेत्र से गुजरी सई नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है। पिहानी कोतवाली अंतर्गत कुइयां-उमरसेड़ा रोड पर बना सई नदी का पुल काफी पुराना और नीचा है। हर साल उमरसेड़ा पुल डूब जाता है। दो दिन से पानी पुल के ऊपर से बह रहा था।
शनिवार रात पुल नदी में समाया नजर आया। लोगों का कहना है कि पानी पुल के कई फीट ऊपर बह रहा है। ब्लॉक, जिला मुख्यालय या फिर कस्बा बाजार जाने के लिए उन्हें कमर तक पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पुल कमजोर है। रविवार को उमरसेड़ा गांव निवासी सर्वेंद्र कुमार पुत्र श्रीपाल दूसरी ओर जाने के लिए पुल से गुजर रहे थे, तभी तेज बहाव के कारण वह डूबने लगे।
विज्ञापन
आसपास मौजूद लोगों ने सर्वेंद्र को बामुश्किल बाहर निकाला। गांव के संतोष कुमार, विवेक कुमार, शिवेंद्र, राम भरोसे, भगवानदीन व संजय कुमार आदि ने बताया कि अरसे से ग्रामीण नदी पर नया पुल बनवाने की मांग कर रहे हैं, हर बार आश्वासन ही मिला। वहीं विधायक श्याम प्रकाश ने कहा कि ग्रामीणों की ओर से उमरसेड़ा पुल का मामला संज्ञान में लाया गया है। संबंधित विभाग के अफसरों से बात हुई है। स्टीमेट बनवाया जा रहा है। पुल निर्माण को मंजूरी दिलाकर जल्द निर्माण कराया जाएगा।