फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Bride's health deteriorated amid wedding rituals in Hamirpur, groom refused to marry

Hamirpur News: वैवाहिक रश्मों के बीच दुल्हन की बिगड़ी तबीयत, दूल्हे ने शादी से किया इनकार 

Tue, 28 Jun 2022 08:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 28 Jun 2022 08:37 PM IST
सार

कुरारा थाना क्षेत्र के पतारा गांव में शादी की रश्मों के बीच दुल्हन की तबीयत बिगड़ गई। इसके चलते दूल्हे ने शादी करने से मना कर दिया। यही नहीं, दूल्हा और उसके परिजन दहेज में सोने की चेन की मांग भी कर रहे थे।

विज्ञापन
Bride's health deteriorated amid wedding rituals in Hamirpur, groom refused to marry
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमीरपुर जिले के एक गांव में शादी की रश्में निभाई जा रही थी। उसी समय द्वारचार के बाद दुल्हन की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे परिजन जिला अस्पताल ले गए। दुल्हन की तबीयत खराब होने से वर पक्ष बरात लेकर लौट गई। इस घटना के बाद पीड़ित भाई ने थाने में ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

कुरारा थानाक्षेत्र के पतारा गांव निवासी रामकुमार अहिरवार ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन आरती 23 की शादी जालौन के कदौरा थानाक्षेत्र के हरचंदपुर गांव निवासी अजय कुमार के साथ तय हुई थी। पिछली 22 जून को शादी की तिथि निर्धारित की गई थी। 
विज्ञापन

दूल्हा अजय बारात लेकर रात नौ बजे गांव आया। साथ में 130 से अधिक बराती थे। सबका स्वागत किया गया और द्वारचार की तैयारी शुरू हुई। नाचते गाते बरात दरवाजे पहुंची। इसके बाद दूल्हा व उसके परिजन दहेज में सोने की चेन की मांग करने लगे। जब उसने असमर्थता जताई, तो वह बरात वापस ले जाने की धमकी देने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदारों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। ये बात जब दुल्हन को पता चली, तो वह परेशान होकर बेहोश हो गई।  उसे लेकर जिला अस्पताल गए। तब दूल्हा पक्ष ने कहा कि युवती को बीमारी है, वह शादी नहीं करेंगे। कहने लगे कि उसकी तबियत सही हो जाए, तो विदा करा लेंगे। इसके बाद बरात वापस चली गई। 

26 जून को जब वह हरचंदपुर उनके पास गए, तो उन्होंने उन्हें भगा दिया। बताया कि शादी में अब तक तीन लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। वहीं, थाना प्रभारी आशीष यादव ने बताया कि दहेज की कोई मांग नहीं है। दुल्हन की तबियत खराब हो गई थी, जिसके चलते वर पक्ष ने शादी से इनकार किया है। मामले की जांच की जा रही है। वर पक्ष से खर्च देनें या फिर दुल्हन को विदा कराकर ले जाने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed