फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bride refuses to marry in farrukhabad up

खफा हुई दुल्हन : जयमाल के बाद बोली- किसी भी कीमत पर इस लड़के से शादी नहीं करूंगी, सुंदर नहीं दूल्हा

Thu, 15 Jul 2021 05:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 15 Jul 2021 05:20 PM IST
सार

वरमाला की रस्म के बाद युवती घर चली गई। इसके बाद उसने दूल्हा सुंदर न होने की बात कहकर शादी से इनकार कर दिया। इससे बरातियों में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
bride refuses to marry in farrukhabad up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दूल्हा सुंदर नहीं है, इसलिए शादी नहीं करूंगी, यह कहते हुए दुल्हन ने वरमाला कार्यक्रम के बाद शादी से इनकार कर दिया। दूल्हे के पिता की शिकायत पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। वहां समझौते का प्रयास शाम तक चला, लेकिन सफलता नहीं मिली। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव सरपारपुर नगरिया निवासी युवती की बरात जनपद कन्नौज थाना गुरसहायगंज के गांव रसूलपुर से मंगलवार शाम को आई थी। बरातियों के स्वागत के बाद द्वारचार हुआ। इसके बाद बरातियों ने भोजन किया।
विज्ञापन


वरमाला की रस्म के बाद युवती घर चली गई। इसके बाद उसने दूल्हा सुंदर न होने की बात कहकर शादी से इनकार कर दिया। इससे बरातियों में अफरा-तफरी मच गई। दूल्हे पक्ष के रिश्तेदारों व अन्य लोगों ने युवती के पिता से बात की तो उन्होंने कहा कि वर पक्ष के लोग बेटी के लिए न तो कपड़े लाए और न ही जेवर।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इससे वह शादी नहीं करेंगे। इसके बाद अधिकांश बराती रात में ही वापस हो गए। दूल्हे के परिजन व कुछ रिश्तेदार ही रुके। दोनों पक्षों में खूब कहासुनी हुई। दूल्हे के पिता की सूचना पर बुधवार सुबह पुलिस पहुंची।

पुलिस ने समझाने का प्रयास किया। बात नहीं बनी तो पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। युवती पक्ष की महिलाएं भी ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर थाने पहुंच गईं। पुलिस ने महिलाओं को समझाकर घर भेज दिया।

थाने में दूल्हे के पिता ने कहा कि बरात से पहले गोद भराई हुई थी। उसमें युवती ने उनके बेटे को देखा था, तभी शादी से इनकार कर देती। कपड़े व जेवर वह लेकर आए हैं।

वरमाला के समय ही विवाद शुरू कर दिया गया। इससे वह किसे कपड़े व जेवर दे दें। बुधवार शाम तक दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास होता रहा है।

सीओ राजवीर सिंह गौर ने जानकारी से इनकार किया, जबकि थाना पुलिस के मुताबिक लड़की को थाने बुलाया गया था। उसने शादी से इनकार कर दिया। इस पर दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed