फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bride dies during treatment on seventh day of marriage in Kanpur

नवविवाहिता से हैवानियत: शादी के सातवें दिन दुल्हन की इलाज के दौरान मौत, युवक पर अप्राकृतिक संबंध बनाने के आरोप

Mon, 12 Feb 2024 09:11 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 12 Feb 2024 09:11 PM IST
सार

विवाहिता का पोस्टमार्टम कानपुर में 11 फरवरी को कराया गया। ससुरालीजन को सूचित किया गया, लेकिन वे नहीं आए और न ही शव का अंतिम संस्कार करने को तैयार हुए।

विज्ञापन
Bride dies during treatment on seventh day of marriage in Kanpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी के एक सप्ताह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने ससुरालीजनों पर अप्राकृतिक कृत्य व प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर एसपी से कार्रवाई की मांग की है। वहीं सोमवार को मृतका का अंतिम संस्कार नगर के मोक्षधाम में कर दिया गया।

विज्ञापन

मृतका के भाई ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी बहन की शादी पिछले तीन फरवरी को उरई निवासी एक युवक के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि शादी में विदाई के बाद दहेज के लिए प्रताड़ित किया। उसकी बहन के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसकी जेठानी उर्मिला ने फोन पर उसकी हालत के संबंध में जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर सभी लोग सात फरवरी को उसकी ससुराल पहुंचे। बहन का इलाज कराने के लिए उसके पति व ससुर रामबाबू से कहा, तो उन लोगों ने कहा कि हमने इलाज करा दिया है। अब आप चाहते हो तो उसे इलाज के लिए ले जा सकते हो। तब उन्होंने उरई के अस्पताल में जाकर दिखाया तो चिकित्सकों ने कहा कि कानपुर ले जाओ। जिस पर वह उसे विमल नर्सिंग होम सर्वोदय नगर कानपुर आठ फरवरी को रात्रि करीब डेढ़ बजे भर्ती कराया। 

विज्ञापन

इसके बाद बृजराज हास्पिटल हमीरपुर में दिखाया। जहां से उसे फिर कानपुर दिखाने को कहा। बताया कि हैलट अस्पताल जब ले गए तो दिखाते समय उसकी मौत हो गई। जिसका पोस्टमार्टम कानपुर में 11 फरवरी को कराया और ससुरालीजनों को सूचित किया, लेकिन वे लोग नहीं आए और न ही शव का अंतिम संस्कार करने को तैयार हुए। पीड़ित भाई ने एसपी से सभी ससुरालीजनों पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed