फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Breached bank of Ghatampur distributary repaired

Kanpur News: दुरुस्त कराई गई घाटमपुर रजबहा की कटी पटरी

Mon, 27 Jul 2026 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 27 Jul 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Breached bank of Ghatampur distributary repaired
रनियां। क्षेत्र से गुजरने वाले घाटमपुर रजबहे में मटियामऊ गांव के सामने शुक्रवार रात में पटरी कट गई थी। इससे 150 बीघा फसल जलमग्न हो गई। हेड से पानी रुकवा दिया गया था। रविवार को कटी पटरी को दुरुस्त करा दिया गया। इससे खेतों की ओर पानी का बहाव बंद हो गया है।
विज्ञापन

बन्नाजाखा से फतेहपुर जाने वाले घाटमपुर रजबहे की दूरी 83 किलोमीटर है। बन्नाजाखा से दूरी 17 किलोमीटर मटियामऊ के सामने रजबहा की पटरी शुक्रवार रात में कट गई थी। बहाव तेज होने के कारण कटाव अधिक हो गया। इससे उमरन, शिवनाथपुरवा, बिलवाहार, रहीमपुर, गोदनपुरवा आदि गांवों तक जलभराव हो गया था। जबकि मक्का, उड़द, मूंग, चरी और धान की करीब डेढ़ सौ बीघा फसल जलमग्न हो गई। धान की फसल को तो फायदा है लेकिन अन्य फसलों को नुकसान की बात किसान कह रहे हैं। किसानों ने आशंका जताई कि जल्द पानी नहीं सूखा तो फसल सड़ सकती है।
विज्ञापन

जितेंद्र प्रजापति, राहुल दिवाकर, मोहन यादव, रामवीर यादव ने बताया कि वर्तमान में खेतों में ज्वार, मक्का, मूंग, चरी आदि की 15 दिन पहले बोआई हुई थी। इसके बाद सभी फसलों की छोटी-छोटी पौध उगी है। रजबहे का पानी भर गया है। फसल खराब होने की आशंका है। पूर्व में मंसूरा से मुबारकपुर लाटा में कई बार पटरी कट चुकी है। इससे धान और गेहूं की फसल काफी नुकसान हुआ था। रविवार को मौके पर सिंचाई विभाग के मेट दीपेंद्र कुमार पहुंचे। बुलडोजर से कटी पटरी में मिट्टी पुराई कराकर पटरी मरम्मत करा दी गई। एसडीओ सिंचाई राम प्रकाश ने बताया कि रजबहे की कटी पटरी ठीक करा दी गई है। जल्द की हेड से पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed