{"_id":"6a5f7eedea86eddccc028e80","slug":"brazen-act-youth-beaten-for-stopping-someone-from-using-abusive-language-2026-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: गाली देने से रोका तो युवक को पीटा, पुलिसकर्मी के साथ भी अभद्रता करते हुए जड़ा थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: गाली देने से रोका तो युवक को पीटा, पुलिसकर्मी के साथ भी अभद्रता करते हुए जड़ा थप्पड़
Wed, 22 Jul 2026 12:12 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
गाली-गलौज का विरोध करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पहले आरोपी ने उसके घर में घुसकर पीटा और जब यूपी-112 की पीआरवी टीम मौके पर पहुंची तो पुलिसकर्मी के साथ भी अभद्रता करते हुए थप्पड़ मार दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने और अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कछोरन निवासी दीपक यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 जुलाई की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान मोहल्ले का रहने वाला शिवम उर्फ गुड्डू उसके घर के बाहर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर शिवम आगबबूला हो गया और मारपीट करने पर उतारू हो गया। दीपक के अनुसार वह जान बचाने के लिए घर के अंदर चला गया, लेकिन शिवम घर में घुस आया और उसकी पिटाई कर दी।

इसके बाद उसने तत्काल यूपी-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरवी (कोबरा) टीम के कांस्टेबल वेद प्रकाश अत्री और होमगार्ड हरिओम तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने शिवम को गाली-गलौज और हंगामा करने से रोका तो उसने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। आरोप है कि उसने ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल को थप्पड़ मार दिया और सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया।
पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी शिवम उर्फ गुड्डू को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। पीड़ित दीपक यादव की तहरीर और पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मारपीट, घर में घुसकर हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मी से अभद्रता करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।