Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Brajesh Pathak says whether Azam is in jail or out, it will have no impact on SP’s politics

कानपुर: ब्रजेश पाठक बोले- आजम जेल में रहें या बाहर, सपा की सियासत पर नहीं होगा असर

Thu, 19 Nov 2026 09:32 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 19 Nov 2026 09:32 PM IST
सार

कानपुर आए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पत्रकारों से बातचीत में सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी गुंडों, माफियाओं और अराजक तत्वों को संरक्षण देने वाली पार्टी है।

विज्ञापन
Brajesh Pathak says whether Azam is in jail or out, it will have no impact on SP’s politics
बृजेश पाठक, डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर आए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बृहस्पतिवार को कहा कि आजम खान के जेल में रहने या बाहर आने से समाजवादी पार्टी की सियासत या 2027 के विधानसभा चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सपा जनता के बीच अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है। गुंडों, माफियाओं और अराजक तत्वों को संरक्षण देने वाली राजनीति को प्रदेश की जनता दोबारा स्वीकार नहीं करेगी।

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारत माता और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर पर की गई टिप्पणी सपा की सोच को उजागर करती है। भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभावना और बाबा साहेब के सम्मान के खिलाफ सोच रखने वालों को जनता पहले ही नकार चुकी है। पाठक ने कहा कि योगी सरकार ने अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं है। उत्तर प्रदेश की पहचान अपराध और अराजकता के बजाय विकास, निवेश और सुशासन से हो रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

अखिलेश के काफिले से हुई दुर्घटना पर कानून करेगा कार्रवाई
गोरखपुर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के काफिले में शामिल वाहन से हुई दुर्घटना में बच्चे की मौत को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि मामले में कानून अपना काम करेगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


 
विज्ञापन

विकास, सुशासन के मुद्दे लेकर जाएंगे जनता के बीच
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा विकास, सुशासन और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी और विकास के दम पर कमल खिलेगा। इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री आदित्य त्रिवेदी, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी और क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी डॉ. संजय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed