फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BPH unit will be built in Amraudha PHC with Rs 35.63 lakhs

Kanpur News: अमरौधा पीएचसी में 35.63 लाख से बनेगा बीपीएच यूनिट

Mon, 18 Dec 2023 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 18 Dec 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
BPH unit will be built in Amraudha PHC with Rs 35.63 lakhs
कानपुर देहात। जिले के अमरौधा पीएचसी में बीपीएचयू (ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट) जल्द बनेगा। 35.63 लाख रुपये का बजट शासन ने मंजूर किया है। तीन माह में काम पूरा कराने का लक्ष्य है। इसी माह ठेकेदार का चयन कर काम शुरू होने की उम्मीद है। यहां बीपीएचयू बनने से जांच और इलाज की सहूलियत ग्रामीण क्षेत्र में मरीजों को सुलभ होगी।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच और इलाज से संबंधित सुविधाएं बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है। इसी के तहत बीपीएचयू का निर्माण किया जाना है। इसको लेकर अमरौधा पीएचसी का चयन किया गया है। शासन की मंजूरी के बाद भवन के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था उप्र राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से ठेकेदार चयन की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसी माह काम शुरू होने की उम्मीद है। तीन माह में काम पूरा कराने का लक्ष्य है। हेल्थ लैब का निर्माण होने से जरूरी जांच और इलाज मिल सकेगा। इससे मरीजों को निजी पैथालॉजी या जिला अस्पताल तक जांच के लिए भाग दौड़ नहीं करनी होगी। यहां टीकाकरण के साथ नियमित चलने वाले स्वास्थ्य कार्यक्रम भी संचालित होंगे। भवन में कंप्यूटर कक्ष व दो हॉल बनाए जाने हैं। कार्यदायी संस्था उप्र राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि अमरौधा पीएचसी में बीपीएचयू निर्माण के लिए ठेकेदार चयन की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसी माह काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed