फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   boys death due to HT power supply

खेत में गिरी एचटी लाइन, करंट से 12 साल के लड़के की दर्दनाक मौत

Sun, 06 Jan 2019 07:44 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 06 Jan 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
boys death due to HT power supply
प्रदर्शन करते ग्रामीण, मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में अचलगंज थानाक्षेत्र के जरगांव में एचटी लाइन का तार टूटकर खेत में गिर गया। इससे खेत की घेराबंदी में लगाए गए लोहे के तारों में करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से 12 साल के लड़के की मौत हो गई। वह कक्षा तीन का छात्र था। गुस्साए ग्रामीणों ने बिछिया सब स्टेशन के बाहर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार और विद्युत विभाग के एसडीओ ने जर्जर लाइन बदलने व परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। इस दौरान करीब पांच पांच घंटे तक पुरवा-उन्नाव मार्ग पर यातायात ठप रहा। 
विज्ञापन


अचलगंज थानाक्षेत्र के जरगांव में शनिवार रात एचटी लाइन का तार टूटकर दिनेश के खेत में गिर गया था। खेत की घेराबंदी में लगाए गए लोहे के तारों में करंट उतर आया। रविवार सुबह करीब दस बजे दिनेश का 12 साल का बेटा अभिषेक खरीदारी करने के लिए दुकान जा रहा था। तार टूटा देख वह खेत मेें जाने लगा तभी करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर परिजन भागकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद विद्युत विभाग को फोन कर आपूर्ति बंद करने को कहा गया। हादसे की सूचना के बाद भी आपूर्ति बंद होने में बीस मिनट का वक्त लगा। विद्युत विभाग की लापरवाही पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। नेवरना पुलिस चौकी प्रभारी कमल तिवारी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने की कोशिश की तो ग्रामीण और परिजन भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक का शव लेकर बिछिया सबस्टेशन पहुंचे और घेराव कर लिया और दही चौकी पुरवा मार्ग जाम कर दिया। बवाल की आशंका पर सब स्टेशन में मौजूद कर्मी भाग निकले। जाम की सूचना पर पुरवा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया। एसडीओ ने जर्जर लाइन बदलने व परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता काआश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed