फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Boyfriend tied to tree beaten and shaved

रात को प्रेमिका ने फोन कर बुलाया, मिलना पड़ गया महंगा, घरवालों ने किया ये हाल

Mon, 09 Jul 2018 07:01 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 09 Jul 2018 07:01 PM IST
विज्ञापन
Boyfriend tied to tree beaten and shaved
डेमो पिक
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में प्रेमिका से मिलने रविवार रात गांव पहुंचे प्रेमी को युवती परिजनों और ग्रामीणों ने पेड़ से बांध कर पीटा और बाल काट दिए। ग्रामीण की सूचना पर यूपी-100 व कोतवाली पुलिस पहुंची और दोनों को कोतवाली ले आई। युवती ने घर वालों के साथ जाने से मना कर दिया। कोतवाल ने युवती को मजिस्ट्रेट के सामने बयान के लिए भेजा है। युवक ने युवती के पिता, चाचा सहित चार के खिलाफ मारपीट और बाल काट कर बेइज्जत करने का मुकदमा दर्ज कराया है। युवक के परिजन दोनों की शादी कराने के लिए भी तैयार हैं। 
विज्ञापन

 

मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित एक गांव की युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। रविवार रात को प्रेमिका ने उसे फोन कर बुलाया। युवक रात करीब साढ़े नौ बजे गांव के बाहर पहुंच गया। प्रेमिका वहां पर पहले से मौजूद थी। ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई।
विज्ञापन


युवती के परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों को बंधक बना कर पेड़ से बांध दिया। दोनों की पिटाई करने के बाद युवक के सिर के बाल काट दिए। जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस व यूपी-100 टीम गांव पहुंची। पुलिस, युवक और युवती को कोतवाली ले गई। इस दौरान युवती ने परिजनों के साथ जाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने उसे मजिस्ट्रेट के सामने बयान के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पीड़ित युवक ने युवती के पिता, चाचा व दो अन्य लोगों पर मारपीट, गालीगलौज व बाल काटकर अपमान करने का मामला दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि गांव के ही एक घर में बारात आई थी। जब ग्रामीण, युवक को पकड़ कर लाए तो इसकी जानकारी बारातियों को भी हो गई। मौके पर युवक को देखने पहुंचे बारातियों ने भी उसकी धुनाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed