फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Boyfriend hanged himself by slitting his girlfriend's throat

प्रमिका की गला रेतकर फांसी लगाई

Wed, 01 Jun 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Boyfriend hanged himself by slitting his girlfriend's throat
बांदा। कोतवाली नगर क्षेत्र के दरदा (कनवारा) गांव में 32 वर्षीय शादीशुदा प्रेमिका की गला रेतकर हत्या कर देने के बाद प्रेमी ने भी फांसी लगा ली।
विज्ञापन

चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव के रामप्रसाद ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी आशा निषाद अपने मायके दरदा गांव गई थी। मंगलवार को आधी रात पड़ोसी गांव डिघवट में रहने वाला उसका प्रेमी हजरत (40) दीवार फांदकर घर के अंदर घुस आया। उसने छत पर सो रही आशा की गला रेतकर हत्या कर दी और खपरैल के रास्ते भाग निकला। पुलिस ने रामप्रसाद की तहरीर पर हजरत के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस हजरत की तलाश कर रही थी।

बुधवार सुबह जसपुरा थाना क्षेत्र में गल्ला मंडी के पीछे नीम के पेड़ से हजरत का शव रस्सी के फंदे पर लटका मिला। उसके पास मिले आधार कार्ड से शिनाख्त हुई। जसपुरा थानाध्यक्ष राजेश नारायण के मुताबिक फौरी तौर पर जांच में यही सामने आया है कि हत्यारोपी हजरत ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। फिर भी तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed