{"_id":"5b79b78542c79246424d5cbf","slug":"boyfriend-girlfriend-tried-to-committed-suicide","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दोनों शहर गए, प्रेमी ने जहर पीने की कोशिश की, शीशी छीनने के बाद प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोनों शहर गए, प्रेमी ने जहर पीने की कोशिश की, शीशी छीनने के बाद प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कन्नौज जिले में परिजन शादी को राजी नहीं हुए तो प्रेमिका प्रेमी के साथ शहर पहुंच गई। यहां बातचीत के दौरान प्रेमी ने जहर पीने की कोशिश की तो प्रेमिका ने उसके हाथ से शीशी छीन ली। इसके बाद उसने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि पुलिस प्रेमी को कोतवाली ले गई।
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की छात्रा दसवीं में पढ़ती है। उसका बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से प्रेमप्रसंग चल रहा है। लड़की प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी, लेकिन परिजन तैयार नहीं हुए। रविवार को प्रेमी दोस्तों के साथ कार से प्रेमिका के गांव पहुंचा। वह प्रेमिका को लेकर शहर आ गया। यहां दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत होती रही।

ये देख प्रेमी के हाथ-पांव फूल गए
डेमो पिक
इस बीच प्रेमी ने जान देने की बात कहते हुए जहरीला पदार्थ निकाल लिया। उसने शीशी खोलकर जहर पीने की कोशिश की तभी प्रेमिका ने उसके हाथ से शीशी छीन ली और खुद जहर पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। ये देख प्रेमी के हाथ-पांव फूल गए। वह दोस्तों के साथ उसे सौ शैय्या अस्पताल ले गया।
सूचना पर कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने प्रेमिका से पूछताछ की फिर प्रेमी को साथ कोतवाली ले गई। कोतवाल संतोष कुमार व्यास ने बताया कि दोनों के परिजनों को बुलाया गया है। उनके आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।