पतंग के लालच में गंवानी पड़ी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के बांसमंडी में मंगलवार को पतंग लूटने के चक्कर में 14 साल के अनस की जान चली गई। वह पड़ोसी की छत पर जाने के लिए दीवार फांद रहा था। उसी दौरान पैर फिसलने पर तीन मंजिल से नीचे आ गिरा।
अनवरगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि बुधवार को अनस का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बांसमंडी चौकी के सामने दिवंगत अतीक अहमद का परिवार रहता है। उनका बेटा अनस शाम को घर की छत पर पतंग उड़ाने गया था।
वह पतंग लूटने के चक्कर में छत पर खड़ा होकर आसमान की तरफ देख रहा था। उसे अचानक एक पतंग कटकर आती दिखाई दी। अनस पतंग लूटने के चक्कर में दौड़ पड़ा। वह पतंग के लिए पड़ोसी की छत पर जाने के लिए दीवार फांद रहा था। उसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तीन मंजिल से नीचे सड़क पर आ गिरा।
उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग और दुकानदारों भी भीड़ जुट गई। परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। थाने की जीप से अनस को फौरन हैलट ले जाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।