{"_id":"5c8e5758bdec222dc912fdcd","slug":"boy-killed-himself-by-gunshot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"8 दिन पहले गुजरात से घर लौटा था अली खां, कमरे में पहुंचे पिता तो हर ओर बिखरा था खून ही खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8 दिन पहले गुजरात से घर लौटा था अली खां, कमरे में पहुंचे पिता तो हर ओर बिखरा था खून ही खून
Sun, 17 Mar 2019 07:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 17 Mar 2019 07:49 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा के कस्बा चरखारी के मोहल्ला तुर्कियाना में एक युवक ने कमरे के अंदर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन और पड़ोसी दंग रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा बरामद किया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है।
कस्बे के मोहल्ला तुर्कियाना निवासी अली खां (18) पुत्र हनीफ खां रविवार की दोपहर घर पर था। अली खां पिता के साथ गुजरात में रहकर कपड़ा सिलाई का काम करता था। एक सप्ताह पहले रिश्तेदारी में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पिता-पुत्र घर आए थे। रविवार की रात पिता-पुत्र को वापस गुजरात जाना था। जिसको लेकर तैयारियां की जा रही थी।

गुजरात में रहकर काम करता था अली खां
अली खां, जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मकान की दूसरी मंजिल में पिता बैग लगा रहा था। तभी दोपहर करीब एक बजे अली खां ने मकान के नीचे के कमरे में जाकर अवैध तमंचे से सीने में खुद को गोली मार ली। आवाज सुनकर परिजन और पड़ोसी दौड़ पड़े। जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो अली खां खून से लथपथ पड़ा था। आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही एसएसआई महेंद्र भदौरिया, सदर चौकी इंचार्ज त्रिभुवन सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए महोबा भेजा। पिता ने बताया कि जिले में मजदूरी न मिलने से आर्थिक स्थित ठीक नही थी। जिससे वह बेटे के साथ गुजरात में रहकर काम करता था। उसकी पत्नी आशमा, एक छोटा बेटा शाहिद (8) व पुत्री निशा (14) घर पर रहती थी। घर में किसी प्रकार का कोई विवाद नही हुआ। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।