फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   boy died due to fake doctor operated him

झोलाछाप के पास बेटे को दवाई दिलवाने गया था पिता, उसने कर दिया ऑपरेशन, अधिक खून बहने से हो गई मौत

Fri, 19 Jul 2019 02:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 19 Jul 2019 02:32 PM IST
विज्ञापन
boy died due to fake doctor operated him
मासूम जिसका झोलाछाप ने जबरन ऑपरेशन कर दिया - फोटो : अमर उजाला

चित्रकूट के मऊ में एक झोलाछाप के इलाज से दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। मऊ निवासी गणेश प्रसाद उर्फ बबलू द्विवेदी ने बताया कि दो वर्षीय पुत्र लल्ला को फोड़ा निकला था, जिस पर वह झोलाछाप किशन रस्तोगी के पास बेटे को लेकर पहुंचे।

विज्ञापन


झोलाछाप ने प्राथमिक उपचार करने के स्थान पर उसका ऑपरेशन कर दिया। जिससे उसका खून बहने लगा। वह दोबारा झोलाछाप के पास लेकर गए तो उसने इलाज करने से मना कर दिया।
विज्ञापन


हालत बिगडऩे पर बेटे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ गए पर डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने से जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी के डॉ. शेखर वैश्य ने बताया कि मासूम की जान गलत इलाज से गई है। संभवत: उसे दवाओं का डबल डोज दिया गया, जिससे आंत फटने की संभावना है।

पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी अरुण कुमार पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपित झोलाछाप को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed