यूपीः कन्नौज में देवी को लेकर लड़के ने फेसबुक पर किया आपत्तिजनक पोस्ट, लोगों में आक्रोश
फेसबुक पर नितिन समाजवादी नाम की एक आईडी से युवक ने देवी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट कर दी। इससे गुरुवार को लोगों में आक्रोश बढ़ गया। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
भाजपा नगर अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा, पुत्र महेंद्र निवासी कानूनगोयान ने नितिन समाजवादी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।