{"_id":"5e85a40d8ebc3e75f5657fb8","slug":"boy-committed-suicide-in-kanpur-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पिता ने फोन पर बात करने से मना किया तो इकलौते बेटे ने फांसी लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पिता ने फोन पर बात करने से मना किया तो इकलौते बेटे ने फांसी लगा दी जान
Thu, 02 Apr 2020 02:20 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 02 Apr 2020 02:20 PM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बर्रा में बुधवार शाम इंटर के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार छात्र के पिता ने मोबाइल चलाने और बात करने से मना करते हुए फटकार लगा दी थी। इससे क्षुब्ध होकर छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
बेटे का शव फांसी से लटकता हुआ देख मां अपने हाथ की नस काट ली, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका उपचार चल रहा है। बर्रा इंस्पेक्टर के मुताबिक एक लड़के ने फांसी लगाई है। उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। किसी परिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन