फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Boxer Harassment Case, Now the audio of the coach is viral, talk is happening regarding the tournament

Boxer Harassment Case: अब कोच का ऑडियो वायरल, टूर्नामेंट के संबंध में हो रही है बात, पढ़ें बातचीत के अंश

Wed, 21 Jun 2023 10:25 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 21 Jun 2023 10:25 AM IST
सार

Kanpur Crime: नाबालिग मुक्केबाज से यौन उत्पीड़न के मामले में अब कोच का ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें युवती का कॅरियर खराब करने और भाई के लगाए आरोपों पर बातचीत हो रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में इस ऑडियो को भी शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
Boxer Harassment Case, Now the audio of the coach is viral, talk is happening regarding the tournament
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में परमट निवासी किशोरी और छेड़छाड़ के आरोपी कोच के बीच बातचीत का नया ऑडियो सामने आया है। इस ऑडियो में कोच किशोरी से हाल में हुए टूर्नामेंट के संबंध में बात कर रहा है। साथ ही उन सभी आरोपों को नकार रही है, जो कोच पर अब तक लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

कोच दिवाकर राजपूत उर्फ गौरव और किशोरी बीच हुई बातचीत के ऑडियो को पुलिस ने जांच में शामिल कर लिया है। फिलहाल पुलिस केस को पहले ग्वालटोली से कर्नलगंज ट्रांसफर करने की प्रक्रिया में जुटी है क्योंकि घटनाएं जिस द स्पोर्ट्स हब में हुई है, वह कर्नलगंज थाना क्षेत्र में आता है।
विज्ञापन

एसएसआई ग्वालटोली ने कहा कि जो भी ऑडियो सामने आ रहे हैं, उन सभी को जांच में शामिल किया जाएगा। हालांकि स्पष्ट किया कि आगे की जांच कर्नलगंज पुलिस ही करेगी। बता दें कि प्रकारण की जांच के लिए तीन सदस्य टीम बनाई गई है, जो एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपेगी

विज्ञापन
विज्ञापन

कोच और किशोरी के बीच बातचीत के अंश

कोच: ट्रेनिंग पर क्यों नहीं आ रही हो...?
किशोरी: कल से आएंगे भैया।

कोच: हां...ट्रेनिंग पर आना शुरू करो...बहुत दिन हो गए हैं।
कोच:...और तुम्हारे भैया के क्या हालचाल हैं?
किशोरी: हंसते हुए...ठीक है।

कोच: तुम्हारे भैया तो सबसे शिकायतें करते फिर रहे हैं कि हमने तुम्हें हरवा देंगे...क्यों? हमने तुमसे ऐसा कुछ कहा था क्या?
किशोरी: नहीं...।
 
कोच: अपने भाई से बोलो क्यों किसी को फालतू में परेशान करना? बोलो अपना काम करो...हमतो तुम लोगों का सपोर्ट करते हैं?
कोच: तुम सही बताना...हम तुम्हारा टूर्नामेंट में हर तरह से सपोर्ट कर रहे थे या नहीं? तुम्हारी फाइट को लेकर हो...तुम्हारे डॉक्युमेंट्स को लेकर हो...तुम्हारे ट्रेनिंग पर जो तुम जा आ रही थी...उसकी डिटेल तुम्हें कौन भेज रहा था?
किशोरी: आप...।

कोच: तो तुम्हारे भाई क्यों किसी से झूठी शिकायत कर रहे हैं? अगर उनको कोई हमसे दिक्कत है तो हमसे सीधे बात कर लें? तुमको क्यों बीच में लाते हैं...उन्हें सोचना चाहिए कि उनकी छोटी बहन है...फालतू में सब जगह नाम जाता है।
कोच: सच बताना क्या हमें उस टूर्नामेंट से कोई मतलब था?
किशोरी: नहीं...।
 
कोच: तुम्हारी टीम कोच हम थे क्या? तुम लोगों को हम सुरक्षित कानपुर लेकर आए...जबकि मेरा वहां कोई रोल नहीं था। अपने भाई को समझाओ कि फालतू में किसी को परेशान करना अच्छी चीज नहीं है।
कोच: देखो फर्क तो हमें वैसे भी कुछ नहीं पड़ रहा...न भविष्य में पड़ेगा क्योंकि जो सच होता है, जो झूठ होता है वो दिखता है...तुमको पता है क्या सच है और क्या झूठ है...तुमको भी पता है।
किशोरी: और बताओ...।

कोच: मुन्ना डॉन यार तुम समझाओ अपने भैया को...एक तो तुम लोगों की हेल्प करो इतनी...हमको तो लगता है तुम्हारी हेल्प करना ही गलत है क्यों?
किशोरी: ऐसा नहीं है भैया...
 
कोच: तो तुम बताओ हमें क्या करना चाहिए?
किशोरी: अब हम क्या बताएं...हम बीच में फंस जाते हैं हमेशा।

कोच: पता नहीं हमारे पीछे क्यों पड़े हैं वो? हर चीज में सपोर्ट करो इसके बावजूद...।
कोच: बाकी तुम देखो अपना...अगर सब ठक है तो ट्रेनिंग पर आना स्टार्ट कर देना। बाकी तुम्हारे भैया ऐसी हरकतें करेंगे तो वो हमको भी परेशान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed