फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bouncer dies after being shot in Harsh firing at BJP leaders brothers wedding in Kanpur

Bouncer Death Case : भाजपा नेता के भाई की थी शादी, हर्ष फायरिंग में सिर पर लगी गोली, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Sat, 26 Nov 2022 05:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 26 Nov 2022 05:57 AM IST
सार

UP News: टाटमिल स्थित रॉयल गार्डन में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व कोषाध्यक्ष के भाई की शादी थी। इस कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग के दौरान बाउंसर के सिर पर गोली लग गई। साथी बाउंसर उसे हैलट लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Bouncer dies after being shot in Harsh firing at BJP leaders brothers wedding in Kanpur
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में टाटमिल चौराहा स्थित रॉयल गॉर्डन में शुक्रवार देर रात भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व कोषाध्यक्ष रामजी गुप्ता के भाई की शादी में की गई हर्ष फायरिंग से बाउंसर की मौत हो गई। गोली उसके सिर पर लगी थी। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


मीरपुर कैंट निवासी मोहम्मद सादिक जिम संचालक के साथ बाउंसर भी थे। परिवार में पत्नी आश्मा के अलावा दो बेटियां आरफा और आयरा हैं। छोटे भाई शाहिद ने बताया कि हरबंशमोहाल के सुतरखाना निवासी रामजी गुप्ता के भाई रजत गुप्ता की शादी रॉयल गार्डेन से थी।
विज्ञापन


सादिक को चार बाउंसरों हिमांशु, अरबाज, नसीम और अम्मार के साथ शादी में सुरक्षा के लिए बुलाया गया था। आरोप है कि डांस के दौरान भाजपा नेता के भाई ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली सादिक के सिर पर जा लगी और वह फर्श पर गिर पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सादिक के सिर से खून निकलता देख साथी बाउंसर उसे हैलट लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हैलट पहुंची रेलबाजार पुलिस ने बाउंसरों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके पर मौजूद कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

एक बार यूपी और सात बार मिस्टर कानपुर रह चुका था सादिक
रॉयल गार्डेन में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से जिस बाउंसर मोहम्मद सादिक (35) की मौत हुई, वह सात बार मिस्टर कानपुर और एक बार मिस्टर यूपी रह चुका था।

भाई का कहना है कि घटना के बाद पार्टी में मौजूद लोग साजिद को लेकर अस्पताल भागे थे। इस एजेंसी के जरिये वह शादी समारोह में पहुंचा था, उसने ही परिवार वालों को सूचना दी। पुलिस को देर रात तक घटना की जानकारी नहीं थी।

इंस्पेक्टर रेलबाजार प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को 12:20 बजे घटना की सूचना दी गई है। गोली किसने चलाई, यह गेस्ट हाउस के सीसीटीवी फुटेज के जरिये पता किया जा रहा है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

पत्नी बेहोश, भाई बेहाल
सादिक की पिता गुलजार मोहम्मद की सालों पहले मौत हो चुकी है। परिवार में छोटे भाई साजिद के अलावा पत्नी आसमां के अलावा दो बेटियां हैं। पति की मौत की खबर मिलते ही आसमां बेहोश हो गई। उनकी दोनों बेटियों और भाई का रो-रोकर बुरा हाल था।

सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। परिजनों के तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।  -प्रदीप कुमार, इंस्पेक्टर रेलबाजार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed