{"_id":"612fda428ebc3e494b23c638","slug":"bored-of-illness-old-man-jumped-in-the-canal-akbarpur-news-knp6495990131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से ऊबकर वृद्ध ने नहर में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से ऊबकर वृद्ध ने नहर में लगाई छलांग
विज्ञापन
रूरा (कानपुर देहात) क्षेत्र के बनीपारा निवासी वृद्ध ने बुधवार को बीमारी से ऊबकर नहर में छलांग लगा दी। वह पौत्र के साथ बाइक से रूरा इलाज कराने आया था। पुलिस गोताखोरों की मदद से नहर में वृद्ध की तलाश करा रही है, लेकिन शाम तक कुछ पता नहीं चला।
बनीपारा निवासी रामऔतार पांडेय (72) काफी दिनों से बीमार चल रहा था। बुधवार को पौत्र हरीओम के साथ वह बाइक से कस्बे में निजी डॉक्टर से इलाज कराने आया था। उपचार के बाद वह वापस लौट रहा था। रास्ते में पुल पर पहुंचने पर रामऔतार पांडेय ने फल खरीदने के बहाने से बाइक रुकवाई। इस दौरान पौत्र फल खरीदने लगा। इसी बीच वृद्ध नहर में कूद गया। पौत्र के शोर मचाने पर लोग जुट गए।
जानकारी पाकर पुलिस भी पहुंच गई। नहर में पानी का बहाव तेज होने पर वृद्ध का कुछ पता नहीं चली चल सका है। तलाश करने के लिए पुलिस ने गोताखोर भी बुलाए। नहर पुल से लेकर टेल की ओर रेलवे पुल और तिगाई गांव के पास तक तलाश कराई गई।
विज्ञापन
हालांकि शाम तक वृद्ध का पता नहीं चल सका। पौत्र हरिओम ने पुलिस को बताया कि दादा बीमारी के चलते काफी परेशान रहते थे। साथ ही कुछ माह पूर्व इलाज के लिए जमीन भी बेचीं थी। थाना प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि वृद्ध की तलाश कराई जा रही है।