फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Booking of general tickets from IRCTC is 25 percent costlier, reservation in general coaches is also being done

आईआरसीटीसी से जनरल टिकट बुक कराना 25 प्रतिशत महंगा, जनरल बोगियों में भी कराना पड़ रहा आरक्षण

Fri, 12 Feb 2021 11:38 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 12 Feb 2021 11:38 AM IST
विज्ञापन
Booking of general tickets from IRCTC is 25 percent costlier, reservation in general coaches is also being done
ट्रेन - फोटो : पीटीआई
कोरोना की वजह से अभी जनरल बोगियों में भी सीटें बुक कराकर ही यात्रा करने को मिल रही है। इसके नाम पर आईआरसीटीसी दैनिक यात्रियों पर अतिरिक्त भार डाल रही है। यदि आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट या एप से जनरल बोगी का रिजर्वेशन कराते हैं तो यह टिकट 25 प्रतिशत से भी ज्यादा महंगा पड़ रहा है।
विज्ञापन


कन्वीनियंश चार्ज (सुविधा शुल्क) के नाम पर अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा है। ऐसे में रोजाना आने जाने वाले यात्री ग्रुप (अधिकतम छह) में टिकट बुक करा रहे हैं। क्योंकि जो सर्विस चार्ज एक टिकट बुक कराने में लगता है, वही छह टिकट बुक कराने में लगता है। हालांकि काउंटर से लेने में टिकट सस्ता पड़ रहा है। 
विज्ञापन


 

कानपुर से लखनऊ का किसी एक्सप्रेस ट्रेन का जनरल टिकट अगर आप रिजर्वेशन काउंटर से खरीदेंगे तो वह 60 रुपये का पड़ेगा। 45 रुपये किराया है और 15 रुपये आरक्षण शुल्क। यही टिकट यदि आप आईआरसीटीसी से बुक कराते हैं तो सुविधा शुल्क 17.07 रुपये और देने पड़ेंगे। तब यह टिकट आपको 77.07 रुपये का पड़ेगा। इसी तरह लखनऊ से कानपुर का आरक्षित जनरल श्रेणी का टिकट काउंटर से लेने पर 55 रुपये का मिलेगा। आईआरसीटीसी की वेबसाइट से बुक कराने पर यह 73.07 रुपये का है।

एमएसटी से यात्रा करने की अनुमति मांगी
कानपुर-लखनऊ एमएसटी मित्र समिति के मीडिया प्रभारी निखिल शर्मा ने बताया कि प्रयागराज, लखनऊ के डीआरएम से लेकर रेल मंत्रालय से भी मांग की जा चुकी है कि दैनिक यात्रियों को एमएसटी ये यात्रा करने की अनुमति दी जाए। रोज टिकट खरीदना महंगा पड़ता है। ऑनलाइन बुक कराते हैं तो 25 प्रतिशत और ज्यादा लग जाते हैं। कोशिश होती है कि काउंटर से ही टिकट बुक करा लें।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट बुक कराने में सर्विस चार्ज लिया जा रहा है। यह पहले से ही लिया जाता रहा है। क्योंकि अब जनरल टिकट भी रिजर्वेशन के साथ बुक कराते हैं तो उसमें रिजर्वेशन चार्ज के साथ प्रति टिकट सर्विस चार्ज शामिल है।
अनिल गुप्ता, क्षेत्रीय प्रबंधक, आईआरसीटीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed