{"_id":"60006b4d3c4e1a1c591d2ae1","slug":"booking-clerk-arrested-for-black-marketing-of-tickets-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: टिकटों की कालाबाजारी में बुकिंग क्लर्क गिरफ्तार, काउंटर और मोबाइल पर पांच टिकट मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: टिकटों की कालाबाजारी में बुकिंग क्लर्क गिरफ्तार, काउंटर और मोबाइल पर पांच टिकट मिले
Thu, 14 Jan 2021 09:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 14 Jan 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
टिकटों की कालाबाजारी का खुलासा करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद जिले में आरक्षित टिकटों की कालाबाजारी करने में गुरुवार को आरपीएफ ने फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन के बुकिंग क्लर्क को गिरफ्तार कर लिया। उसके काउंटर और मोबाइल फोन पर पांच टिकट मिले हैं। काउंटर पर 5467 रुपये भी कम निकले।
आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरपीएफ के इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार को फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर टिकटों की कालाबाजारी की सूचना मिली थी। उन्होंने भंडाफोड़ के लिए फतेहगढ़ चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार यादव को लगाया। चौकी प्रभारी ने सादा वर्दी में एक सिपाही को भेजा।
उसने काउंटर से ब्लैक में टिकट खरीदे। इसके बाद चौकी प्रभारी ने छापा मारकर बुकिंग क्लर्क अब्दुल मुस्तफा पुत्र स्व. समीउल्ला को दबोच लिया क्लर्क गोरखपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव घोसी पुरवा का निवासी है। इंस्पेक्टर ने स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार और वाणिज्य अधीक्षक गिरीश चंद्र के साथ काउंटर की जांच की।
विज्ञापन
क्लर्क की दराज में तत्काल श्रेणी का एक टिकट मिला। काउंटर में 5467 रुपये भी कम मिले। क्लर्क के मोबाइल में दो तत्काल समेत चार काउंटर टिकट के फोटो मिले। इसमें तीन पर यात्रा की जानी है। क्लर्क के पास से कुल पांच टिकट मिले। इंस्पेक्टर ने बताया कि क्लर्क लंबे समय से टिकट की कालाबाजारी कर रहा था। उसे जेल भेज कर जांच दरोगा रूबी को सौंपी गई है।
पेंड्राल खरीदने वाली महिला को भेजा जेल
रेलवे की पटरियों में लगने वाले पेंड्राल खरीदने की आरोपी पिंकी राठौर पत्नी स्व. रमेश राठौर को गुरुवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। राजेपुर के हरिहरपुर निवासी कबाड़ कारोबारी महिला को आरपीएफ इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार की अगुवाई में पकड़ा गया था।