फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bomb threat to Dibiyapur police station in Auraiya, teams called from several districts

Auraiya: मैं अफगान खान बोल रहा हूं...12 घंटे में उड़ा दूंगा थाना, कई जिलों से बुलाई गईं टीमें, जानें पूरा मामला

Sat, 08 Apr 2023 10:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 08 Apr 2023 10:16 PM IST
सार

Auriaya News: दिबियापुर थाने को बम से उड़ाए जाने की सूचना पर पुलिस महकमे और क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। एक युवक ने यूपी डायल 112 को फोन कर कहस कि मैं अफगान खान बोल रहा हूं... 12 घंटे में थाने को बम से उड़ा दूंगा।

विज्ञापन
Bomb threat to Dibiyapur police station in Auraiya, teams called from several districts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में दिबियापुर थाने को बम से उड़ाए जाने की सूचना मिलने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने लखनऊ तक अफसरों की मदद ली। सर्विलांस के जरिए पुलिस ने संजय नगर से एक युवक को हिरासत में लिया है। उसके पास से पुलिस को फोन पर रिकॉर्डिंग भी मिली है।

विज्ञापन

इसमें युवक यूपी डायल 112 को फोन कर कह रहा है कि मैं अफगान खान गली नंबर-1 संजय नगर से बोल रहा हूं। नोट कर लीजिए। 12 घंटे में थाने को बम से उड़ा दूंगा। एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि एक युवक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

डायल 112 से मिली सूचना के आधार पर युवक को पकड़ा गया है। पूछताछ हो रही है। बता दें कि इस कॉल क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। यह मामला फिलहाल पुलिस को सीधे बम से उड़ाने की धमकी को लेकर सुर्खियों में है। आलाअधिकारी भी पूरी सतर्कता बरते हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ, इटावा व झांसी से बुलाई गईं टीम
थाने को स्टेशन से उड़ाए जाने की धमकी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। इधर डायल 112 को फोन करने वाले ने पहले स्टेशन को उड़ाने की बात कही थी। थाने में सघन चेकिंग अभियान के दौरान जब कुछ नहीं मिला तो पुलिस का शक रेलवे स्टेशन की ओर गया।

थाने से चंद कदम पर ही रेलवे स्टेशन है। किसी भी तरह से कोई चूक न हो इसके लिए पुलिस अधिकारियों ने लखनऊ से बस डिस्पोजल टीम, झांसी, इटावा से भी टीम व डॉग स्क्वायड बुलाए हैं। वहीं, देर शाम तक चेकिंग अभियान चलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed