{"_id":"5dafe6588ebc3e016e029b7e","slug":"bomb-blast-in-farrukhabad-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: विधायक के आवास से कुछ दूर बम धमाका, बच्ची घायल, कई मकानों के खिड़की दरवाजे टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: विधायक के आवास से कुछ दूर बम धमाका, बच्ची घायल, कई मकानों के खिड़की दरवाजे टूटे
Wed, 23 Oct 2019 11:04 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 23 Oct 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर है। फर्रुखाबाद जिले में बम धमाका हुआ है। जिसमें एक बच्ची घायल हो गई है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की संख्या बढ़ सकती है।
फर्रुखाबाद जिले के मोहल्ला सेनापति में सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के आवास से करीब सौ मीटर की दूर जवहार लाल और विपिन वर्मा के मकान के बाहर सुबह 7.50 बजे बम धमाका हो गया।
धमाका इतना तेज था कि आसपास के कई घरों के खिड़की दरवाजे टूट गए। घरों के बाहर और मंदिर में लगे एलईडी बल्ब टूट कर गिर गए। कुछ मकानों की टाइल्स उखड़ गई। इससे मोहल्ले में दहशत फैल गई।

Trending Videos
धमाके की तेज आवाज से आसपास के लोग सहम गए। खिड़की का शीशा टूटकर लगने से एक बच्ची घायल हो गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की।
जांच पड़ताल में पुलिस को बिजली के तार पर एक लाल रंग का बैग टंगा मिला। उसे उतारा गया। उसकी हालत से लग रहा था कि बम उसी में रखा था और धमके साथ उछलकर वह तार में टंग गया।
जांच पड़ताल में पुलिस को बिजली के तार पर एक लाल रंग का बैग टंगा मिला। उसे उतारा गया। उसकी हालत से लग रहा था कि बम उसी में रखा था और धमके साथ उछलकर वह तार में टंग गया।
मोहल्ले की रहने वाली मिथलेश कुमारी ने बैग देखकर बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह टहलने के लिए निकली थीं। तब उन्होंने यह बैग सड़क पर नाली के पास रखा देखा था।
जिस जगह उन्होंने बैग रखा देखा। वहां धमाके की वजह सड़क फट गई। छानबीन के दौरान पुलिस को एक घड़ी मिली है। इससे आशंका जताई जा रही है कि वह टाइम बम हो सकता है।
जिस जगह उन्होंने बैग रखा देखा। वहां धमाके की वजह सड़क फट गई। छानबीन के दौरान पुलिस को एक घड़ी मिली है। इससे आशंका जताई जा रही है कि वह टाइम बम हो सकता है।