{"_id":"598ae06c4f1c1b5f138b4805","slug":"bollywood-makeup-artist-ashu-agnihotri","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट ने यहां किया बड़ा खुलासा, यूं नहीं कोई दिखने लगता आकर्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट ने यहां किया बड़ा खुलासा, यूं नहीं कोई दिखने लगता आकर्षक
सतीश सिंह, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:45 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट आशू अग्निहोत्री
मेकअप आर्टिस्ट का ही कमाल होता है कि आम से दिखने वाले चेहरे मेकअप से आकर्षक लगने लगते है। मेकअप आर्टिस्ट की कला का प्रदर्शन बड़े पर्दे पर कलाकार को एक अलग चेहरा देता है जो दरअसल पर्दे के पीछे कुछ और होता है। ये कहना है बॉलीवुड के मेकअप आर्टिस्ट आशु का। उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि हम किसी भी साधारण चेहरे को सुपरस्टार जैसा ऐट्रैक्टिव भी बना सकते हैं। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मेकअप आर्टिस्ट की भूमिका बहुत ही अहम है। मेकअप आर्टिस्ट ने ही सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को एक नया लुक फ्रेंच कट दाढ़ी में दिया था और ये लुक लोगों को खूब पसंद आया।
कानपुर शिवाला में जन्मे आशू अग्निहोत्री मुंबई में बॉलीवुड स्टार्स का मेकअप करते हैं। आशू ने न जाने कितने बड़े कलाकारों के चेहरे चमका दिए। आशु इन दिनों डायरेक्टर विशाल मिश्रा की फिल्म ‘होटल मिलन’ के आर्टिस्ट कुनाल रॉय कपूर, जीशान कादरी, जयदीप अहलावत, राजेश शर्मा, करिश्मा, मालवी का मेकअप कर रहे हैं। आशु ने बताया कि वह पिछले 9 सालों से मेकअप आर्टिस्ट का काम कर रहे हैं। भोजपुरी स्टार रवि किशन, मनोज तिवारी से लेकर बॉलीवुड के तमाम एक्टर्स का मेकअप कर चुके हैं।
उन्होंने बताया कि फिल्म जगत में स्टोरी के साथ-साथ स्टार कास्ट का अच्छा दिखना भी महत्वपूर्ण होता है। आज के समय में पब्लिक को स्टोरी के साथ एक अच्छा चेहरा भी देखने को चाहिए होता है। जो बिना मेकअप आर्टिस्ट के पूरा नहीं हो सकता है। इन्होने कई शॉर्ट फिल्म जैसे-मरहम, कफन, जोमिगो के अलावा फीचर फिल्म हर्रा में भी काम किया है।