फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bollywood film Thugs Of Hindostan Official Trailer release

कानपुर के 'फिरंगी मल्लाह' बने आमिर खान, विजय कृष्ण आचार्य ला रहे 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां'

Fri, 28 Sep 2018 09:47 AM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 28 Sep 2018 09:47 AM IST
सार

- 8 नवंबर 2018 को वर्ल्डवाइड रिलीज हो रही ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’
- कैटरीना कैफ तलवारबाजी और तीरंदाजी करती दिखेंगी
- गुरुवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज, अब तक  पांच लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया

विज्ञापन
Bollywood film Thugs Of Hindostan Official Trailer release
8 नवंबर 2018 को वर्ल्डवाइड रिलीज हो रही ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इस बार ‘कनपुरिया अवतार’ में धूम मचाने वाले हैं। शहर के विजय कृष्ण आचार्य (विक्टर) की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ में आमिर अंग्रेजों की फौज के साथ युद्ध लड़ते नजर आएंगे। यह फिल्म दिवाली पर 8 नवंबर 2018 को वर्ल्डवाइड रिलीज हो रही है। फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अहम किरदार में हैं। साथ ही कैटरीना कैफ तलवारबाजी और तीरंदाजी करती दिखेंगी। गुरुवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। जिसे यूट्यूब पर अब तक पांच लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।
विज्ञापन

बॉलीवुड की बिग बजट फिल्म  ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ में पहली बार अमिताभ और आमिर की जोड़ी देखने को मिलेगी। ये कहानी अंग्रेजों की नाक में दम करने वाले उन लुटेरों की है जो हिंसा के रास्ते आजादी की जंग लड़ रहे थे लेकिन इतिहास ने उन्हें केवल लुटेरा और ठग ही बना दिया। फिल्म की कहानी लिखी है मशहूर फिल्म डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य ने और विजय ही इस फिल्म को डायरेक्ट भी कर रहे हैं। निर्माता कंपनी यशराज फिल्म्स ने ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ को फिलहाल का सबसे अहम प्रोजेक्ट माना है। 
विज्ञापन

फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ को हॉलीवुड की चर्चित फिल्म पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन की तर्ज पर बनाया जा रहा है, बताया जा रहा है कि इस फिल्म में आमिर खान और अमिताभ बच्चन समुद्री डाकू का रोल निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग माल्टा में पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में अमिताभ और आमिर खान के अलावा कटरीना कैफ और दंगल फेम फातिमा सना शेख अहम रोल अदा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

फिल्म के ट्रेलर में आमिर का कनपुरिया अंदाज में डायलॉग 

Bollywood film Thugs Of Hindostan Official Trailer release
गुरुवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज, अब तक पांच लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया
‘फिरंगी मल्लाह, गांव गोपालपुर जिला कानपुर, अवध। बहुतै कमीने को अंग्रेजी में का कहते हैं, वो हम हैं साहब। अब वन टू थ्री किक मारते हैं। अंदर से तो बुरे हैं हम बाहर से थोड़ा रहेंगे।’ 

डायरेक्टर विजय कृष्ण का कानपुर से रहा गहरा नाता
छोटे शहरों से निकलकर बड़ा मुकाम हासिल करने वाले लोगों में एक और मशहूर नाम शामिल है वो है विजय कृष्ण आचार्य। कानपुर से गहरा नाता रखने वाले बॉलीवुड के फेमस फिल्म डायरेक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर विजय आचार्य की नई फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तां’ इसी साल बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। विजय को फिल्में बनाने का कीड़ा स्कूल टाइम में लगा। विजय कृष्ण उन दिनों कानपुर के सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल में पढ़ रहे थे। क्लास 11वीं में उन्होंने प्ले किया था। अगले दिन उन्हें पता चला कि उनके टीचर महफूज असलम ने 1985-86 के दौर में दो फिल्में 16 एमएम की स्क्त्रस्ीन पर बनाई थीं। अपने टीचर की दोनों फिल्में देखने के बाद विजय को फिल्म मेकिंग का चस्का लग गया। कानपुर से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद विजय दिल्ली के सेठ किरोरीमल कॉलेज से इंग्लिश लिटरेचर से ग्रेजुएट हो गए। इसके बाद वह 15 अगस्त 1992 में वह मुंबई गए और कुंदन शाह के साथ जुड़ गए। फिर मुंबई के ही होकर रह गए।
 

सफल निर्देशक, गीतकार, संवाद लेखक एवं पटकथा लेखक हैं विक्टर

Bollywood film Thugs Of Hindostan Official Trailer release
विजय कृष्ण आचार्य
विजय कृष्णा आचार्य (विक्टर), हिंदी सिनेमा के सफल निर्देशक, गीतकार, संवाद लेखक एवं पटकथा लेखक हैं। विजय को लोग विक्टर के नाम से भी जानते हैं। विजय कृष्णा आचार्य आइफा अवार्ड 2007 में तकनीकी श्रेणी में धूम फिल्म में सर्वश्रेष्ट पटकथा के लिए लिए नामित हुए थे। कनपुरिया अक्खड़ लैंग्वेज को डायलॉग का रूप देते हुए टशन विजय द्वारा निर्देशित पहली फिल्म थी।

विजय कृष्ण आचार्य की कुछ फेमस फिल्में
धूम (2004)- संवाद, पटकथा और कहानी लेखक, ब्लफ्फमास्टर (2005) गीतकार, धूम 2 (2006)- संवाद और पटकथा लेखक, प्यार के साइड इफेक्ट्स (2006)- संवाद लेखक, गुरु (2007)- संवाद लेखक, टशन(2008)-संवाद, पटकथा, कहानी लेखक और निर्देशक, रावण (2010)- संवाद लेखक, धूम 3 (2013)- संवाद, पटकथा, गीतकार, कहानी लेखक और निर्देशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed