फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Body of molested teenager found in pond, injury marks on eyes and face, father accuses of murder

UP: छेड़छाड़ की शिकार किशोरी का शव तालाब से मिला, आंख और चेहरे पर चोट के निशान, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 18 Sep 2024 04:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 18 Sep 2024 04:32 PM IST
सार

Farrukhabad News: मंगलवार सुबह किशोरी का शव तालाब में उतराता हुआ मिला। ग्रामीण की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। पिता ने अज्ञात पर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया है। किशोरी की आंख व चेहरा क्षत-विक्षत हो गया था।

विज्ञापन
Body of molested teenager found in pond, injury marks on eyes and face, father accuses of murder
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में सोमवार रात लापता हुई छेड़छाड़ की शिकार किशोरी का शव मंगलवार को तालाब में उतराता मिला। आंख और चेहरे पर चोट के निशान थे। पिता ने हत्या की आंशका जताई है। चार दिन पूर्व ही गांव के युवक ने किशोरी से छेड़छाड़ की थी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया था। वहीं, पुलिस ने दुष्कर्म की आशंका के चलते स्लाइड बनवाई है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 14 सितंबर को गांव के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि 17 वर्ष की पुत्री 13 सितंबर को खेत में मूंग लेने के लिए गई थी। उसी दौरान युवक ने पुत्री से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर युवक ने पुत्री को पीटा। शिकायत करने पर धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में युवक को हिरासत में ले लिया था और उससे पूछताछ कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मंगलवार की सुबह किशोरी का शव तालाब में उतराता हुआ मिला। ग्रामीण की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। पिता ने अज्ञात पर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पुत्री सोमवार की रात को 10 बजे शौच करने की बात कहकर घर से गई और वापस नहीं आई। खोजबीन करने पर उसका पता नहीं चला।

विज्ञापन

किशोरी को दौरे पड़ने की थी बीमारी
पुलिस ने मौके पर जाकर तालाब से किशोरी को शव को बाहर निकलवाया। किशोरी की आंख व चेहरा क्षत-विक्षत हो गया था। पुलिस कछुओं व मछली पर किशोरी का चेहरा व आंखें क्षत विक्षत करने का दावा कर रही है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ अमित गंगवार ने बताया कि किशोरी रात को शौच करने के लिए गई और तालाब में डूब गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत का जिक्र
किशोरी को दौरे पड़ने की बीमारी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम में चेहरे पर पांच चोटों के निशान पाए गए हैं। किशोरी के साथ दुष्कर्म की आशंका की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की डूबने से मौत का जिक्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed