फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   body of missing youth found on the railway track in hardoi

हरदोई: लापता युवक का क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर मिला, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 22 Jun 2020 05:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 22 Jun 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
body of missing youth found on the railway track in hardoi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
हरदोई जिले के संडीला में रविवार शाम छह बजे से लापता युवक का शव सोमवार की सुबह लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर संडीला कोतवाली क्षेत्र में ग्राम रामतारा के निकट क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


संडीला कस्बे के मोहल्ला अब्बासनगर निवासी जमुना (35) पुत्र भगवानदीन कस्बे में फुटपाथ पर घड़ी और बेल्ट बेचकर अपना खर्च चलाता था। रविवार की शाम लगभग छह बजे वह घर से निकला था और उसके बाद कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन


सोमवार को जमुना का क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर ग्राम रामतारा के निकट पड़े होने की सूचना राहगीरों ने उसके बड़े भाई प्रेम को दी। इस पर प्रेम अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए।  प्रेम के मुताबिक जमुना की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। जमुना का विवाह हुआ था, लेकिन कुछ ही दिनों बाद पत्नी से अलगाव हो गया था। उसके बच्चे भी नहीं हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed