{"_id":"6abd6cda48e858a5d807ab4a","slug":"body-of-missing-farmer-found-in-paddy-field-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-149763-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: धान के खेत में मिला लापता किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: धान के खेत में मिला लापता किसान का शव
Thu, 01 Oct 2026 01:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
शिवली। थाना क्षेत्र के पूरा दिवनी गांव के किनारे धान के पानी भरे खेत में पांच दिन से लापता किसान का शव बुधवार सुबह पड़ा मिला। जानकारी पर पहुंचे परिवार के लोगों ने पहचान की। पुलिस ने पहुंच कर घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए।
शिवली थाना क्षेत्र के पूरा दिवनी निवासी सतीश सिंह राठौर (54) खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार सुबह मैथा मार्ग किनारे गांव के बाहर उनका शव धान के खेत में पड़ा मिला। जानकारी पर भाई सुभाष सिंह और शैलेंद्र सिंह के अलावा अन्य परिजन पहुंचे। भाइयों ने शव की पहचान सतीश के रूप में की। अनहोनी पर पत्नी पुष्पा, भाई बिलखते रहे।
पत्नी ने बताया कि पति 26 सितंबर की शाम चार बजे के करीब मैथा बाजार जाने की बात कह घर से निकले थे। इसके बाद देर रात तक वह घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं हुई। इसके बाद दूसरे दिन शिवली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। बुधवार को खेत से दुर्गंध आने पर लोग पास पहुंचे तो उन्हें शव पड़ा होने की जानकारी मिली। पत्नी ने अनहोनी की आशंका जताई। इधर, पुलिस ने पहुंच कर फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।