{"_id":"6406cdfce494ed53750aebb5","slug":"body-of-lover-found-hanging-from-a-tree-in-front-of-girlfriend-house-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: प्रेमिका के घर के सामने पेड़ से लटका मिला प्रेमी का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: प्रेमिका के घर के सामने पेड़ से लटका मिला प्रेमी का शव, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 07 Mar 2023 11:10 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 07 Mar 2023 11:10 AM IST
सार
कानपुर में आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे युवक का शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के चंदुला गांव में सोमवार देर रात प्रेमी अमित राजपूत (21) निवासी भउआपुर चौबेपुर का शव प्रेमिका के घर के सामने करीब तीन सौ मीटर दूर खेतों में आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर बिठूर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतरवा रात में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक के भाई विकास का कहना है उसके भाई की हत्या कर शव को पेड़ पर टांग दिया गया है और बिठूर पुलिस ने बिना सूचना दिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई विकास ने बताया कि उसके बड़े भाई अमित राजपूत का करीब ढाई साल से पास के गांव में रहने वाली लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
दोनों ने आर्य समाज के अनुसार मंदिर में शादी भी की है। अमित और उसकी प्रेमिका दो बार भागकर दूसरी जगह रह चुके हैं। लड़की के परिजन लड़की की शादी कहीं और करवाना चाहते थे। लड़की के पिता ने अमित के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया था। बेटे की मौत की जानकारी होने पर मां गुड्डी देवी और पिता सुरेश बदहवास हो गए।
विज्ञापन