फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Body of a private bus driver found near the railway track

Kanpur News: रेलवे ट्रैक किनारे मिला निजी बस चालक का शव

Sat, 03 May 2025 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 03 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Body of a private bus driver found near the railway track
झींझक। झींझक स्टेशन के पास डाउन लाइन किनारे शुक्रवार सुबह निजी बस चालक का शव पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची झींझक जीआरपी ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

शिवली थाना के बैरीसवाई निवासी अनिल कुमार (50) का शव झींझक स्टेशन के पास डाउन लाइन किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने छानबीन कर शिनाख्त करने की कोशिश की। शव की तलाशी में जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने परिवार के लोगों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे भाई धर्मेंद्र ने बताया कि वह झींझक-रूरा मार्ग पर प्राइवेट बस चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। अनहोनी से पत्नी प्रीति, पुत्र व व पुत्रियां बिलखते रहे। चौकी प्रभारी जीआरपी अर्पित तिवारी ने बताया कि घटना कैसे हुई जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed