फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bodies of two people were found in a room in Rasulabad, Kanpur Dehat

UP: कानपुर में मामी-भांजे के एक साथ कमरे में मिले शव, गले पर दोनों के मिले फंदे के निशान, जहर खाने की भी चर्चा

Tue, 02 Sep 2025 01:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर देहात
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर देहात Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 02 Sep 2025 01:51 AM IST
सार

बहेलियनपुरवा निवासी सुखराम की पत्नी मीना देवी(30) और कन्नौज जिले के निगोह, छिबरामऊ निवासी इंद्रेश (28) का शव एक ही कमरे में मिले। मीना का शव चारपाई पर पड़ा था, जबकि पास में दीवार के सहारे इंद्रेश का शव टिका मिला। 

विज्ञापन
bodies of two people were found in a room in Rasulabad, Kanpur Dehat
घटना स्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रसूलाबाद थाना क्षेत्र के बहेलियनपुरवा में सोमवार सुबह मामी ओर भांजे के एक साथ शव संदिग्ध हालात में मिले। मामी का शव चारपाई पर पड़ा मिला, जबकि भांजा पास में दीवार के सहारे टिका था। दोनों के गले पर फंदे के निशान पाए गए हैं। वहीं पास में एक कोल्डड्रिंक की बोतल मिली है। परिवार के लोगों ने पुलिस के सामने जहरीला पदार्थ खाने की बात कही। वहीं, पुलिस गले पर मिले निशान से दोनों के फंदा लगाए जाने की बात कह जांच कर रही है।

विज्ञापन

बहेलियनपुरवा निवासी सुखराम की पत्नी मीना देवी(30) और कन्नौज जिले के निगोह, छिबरामऊ निवासी इंद्रेश (28) का शव एक ही कमरे में मिले। मीना का शव चारपाई पर पड़ा था, जबकि पास में दीवार के सहारे इंद्रेश का शव टिका मिला। घटना की जानकारी पर रसूलाबाद सीआे सौरभ वर्मा, थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल से फॉरेसिक टीम की मदद से जांच पड़ताल साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतका की बेटी वर्षा, जेठानी शांती देवी, सांस विद्यावती आदि से जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शांती ने बताया कि इंद्रेश रिश्ते में मीना का भांजा है। अक्सर घर आता जाता रहता था। बेटी वर्षा ने बताया कि इंद्रेश रविवार की शाम पांच बजे के करीब घर आया था। रात में वह एक बोतल में कोल्डड्रिंक लेकर आया था। उसने और मम्मी ने पी थी। रात में खाना खाने के बाद वह बहन सीजल, भाई अर्पित, ऋतिक के साथ अलग कमरे में सोने चली गई। सुबह उठने पर दोनों के शव पड़े मिले। इधर पुलिस छानबीन में दोनों के गले पर निशान मिले। पुलिस ने दोनों के फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई है। वहीं कुछ लोग दोनों के जहरीला पदार्थ खाने की चर्चा करते रहे। इधर घटना की जानकारी पर मृतका के मायके पलरा किसान नगर सचेंडी कानपुर से परिजन आ पहुंचे। परिवार के लोग पहले पोस्टमार्टम कराने से इंकार करते रहे। पुलिस ने समझाकर दोनों के शव दोपहर बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजे।

विज्ञापन

फॉरेसिंक टीम के साथ पुलिस टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की है। प्रथमदृष्टया जांच में दोनों के गले में फंदे लगने के निशान मिले हैं। परिवार के लोग पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, समझा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। दोनों के बीच संबंध थे। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। - राजेश पांडेय, एएसपी

घर पर बच्चों के साथ रहती थी मीना
मीना का पति सुखराम पंजाब में रहकर पेड़ों की कटाई-छंटाई का कार्य करता है। वह करीब एक माह से पंजाब में ही है। भाभी शांती ने बताया कि घर की स्थिति ठीक न होने पर सुखराम बाहर नौकरी करने चला गया था। बच्चों की देखरेख मीना ही कर रही थी। बच्चों को स्कूल भेजने के लिए मीना जल्दी उठ जाती थी, सोमवार सुबह देर तक आहट न मिलने पर वह पहुंची तो इंद्रेश व मीना के शव पड़े मिले।

इंद्रेश की पत्नी ने की थी आत्महत्या
पुलिस की जांच में पता चला कि इंद्रेश मकान बनाने का काम करता था। सुखराम ने पिछले साल मकान बनवाया था। तब इंद्रेश यहीं पर रह कर काम करता था। उसकी पत्नी माधुरी ने तीन साल पहले आत्महत्या की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed