फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bodies of two bike-riding friends who fell in Pandu river in Kanpur were found

Kanpur: पनका पुल से पांडु नदी में गिरे बाइक सवार, 10 घंटे बाद मिले दो दोस्तों के शव

Thu, 13 Oct 2022 11:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 13 Oct 2022 11:20 PM IST
सार

पनकी क्षेत्र में बुधवार देर रात पांडु नदी पर बने अस्थाई पुल पार करते समय बाइक सवार दो दोस्त नदी में गिर गए।  पुलिस ने गोताखोरों को लगाकर उनकी तलाश शुरू कराई है और करीब दस घंटे की तलाश के बाद दोनों के शव मिले।

विज्ञापन
Bodies of two bike-riding friends who fell in Pandu river in Kanpur were found
पनका पुल (अस्थाई) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में पनका पुल (अस्थाई) से बुधवार रात बाइक समेत दो दोस्त पांडु नदी में गिर गए। गुरुवार को करीब दस घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद गोताखोर शव को बरामद कर सके। देर शाम पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

बाबूपुरवा निवासी तौफीक(22) की मोबाइल की दुकान है। वह अपने दोस्त सलमान(21) जो बाइक रिपेयरिंग का काम करता है उसके साथ बुधवार शाम को पनका बहादुर नगर आया था। यहां अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल हुआ था।
विज्ञापन

रात करीब 11 बजे दोनों बाइक से जब घर लौट रहे थे, तो पनका पुल से बाइक समेत दोनों पांड़ नदी में जा गिरे। इलाकाई एक शख्स ने दोनों को नदी में गिरते देख लिया था। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब सात बजे से गोताखोर की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। शाम पांच बजे शव बरामद हुए। नदी में बहाव तेज होने के चलते अनियंत्रित बाइक के साथ दोनों युवक नदी में गिरकर बह गए थे। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed