फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   board exam

बोर्ड परीक्षा केंद्रों का फिर शुरू हुआ सत्यापन

Sat, 20 Mar 2021 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
board exam
कानपुर देहात। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के चलते एक बार फिर परीक्षा केंद्रों का सत्यापन कराया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सौंपी गई है। वह मानकों की जांच कर रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में तेजी से लगा है। परीक्षा केंद्रों में कोई कमी न रह जाए इसके लिए फिर सत्यापन कराया जा रहा है। कालेजों की तरफ से बोर्ड को भेजी गई आनलाइन सूचना की हकीकत टीम देखेगी। इसमें विद्यालय में बाउंड्रीवाल, फर्नीचर, कमरों की संख्या, सीसीटीवी, लॉकर की सुविधा, इंटरनेट कनेक्शन, विद्युत, जनरेटर व शौचालय आदि के इंतजाम देखे जाएंगे। अगर इनमें कहीं कोई तथ्य छिपाया गया है तो इसकी सूचना डीआईओएस को दी जाएगी। जिले में 85 केंद्रों में 35 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

24 अप्रैल से परीक्षा शुरू हो रही है। डीआईओएस अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के सत्यापन के लिए राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्यों को लगाया गया है। उनसे 22 मार्च तक हर हाल में सत्यापन रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज विवरण देना होगा अनिवार्य
बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के लिए हर कालेज से शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों का विवरण मांगा गया है। इसमें कई कालेजों की तरफ से लापरवाही की जा रही है। इस पर डीआईओएस अरविंद कुमार द्विवेदी ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने 20 मार्च की शाम पांच बजे तक हर हाल में विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने वाले कालेजों की मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। अनदेखी करने पर बोर्ड परीक्षा में सहयोग न करने के आरोप में कालेजों पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed